एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: कांग्रेस के मौजूदा विधायकों की बढ़ेगी धड़कन! टिकट बंटवारे में इन MLAs का कटेगा पत्ता

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है. इस बीच हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का बयान सामने आया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार (28 अगस्त) को बैठक हुई. इस बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि आज की बैठक में 18 से 19 सीटों पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को विधानसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद चुनाव में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

'सांसद चुनाव लड़ना चाहते हैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करें'

दीपक बावरिया ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किसी सांसद का नाम दावेदारी के लिए नहीं रखा जाएगा. यदि किसी सांसद को फिर भी चुनाव लड़ना है तो वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करें.

किन विधायकों का कटेगा टिकट?

मौजूदा विधायकों के टिकट करने काटने के सवाल पर उन्होंने कहा, "अगर उनके अगेंस्ट बहुत ज्यादा एंटी इंकंबेसी होगी,  दाग-धब्बे होंगे तो टिकट बिल्कुल कट सकती है." उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उम्मीद है कि यह समिति शनिवार तक संभावित उम्मीदवारों को लेकर अपनी अंतिम अनुशंसा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भेज देगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीट के लिए 2500 से अधिक आवेदन आए हैं जिनमें से कई लोगों के इंटरव्यू भी किए गए हैं. 

एक दो दिन और होगी चर्चा- हुड्डा

पार्टी की स्क्रीनिंग मीटिंग के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "अभी बैठक चल रही है, चर्चा चल रही है. 1-2 दिन और चर्चा चलेगी."

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख

हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग होनी है. नतीजे 4 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. राज्य में 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 12 सितंबर तक इच्छुक उम्मीदवार पर्चा भर सकते हैं. एक दिन बाद यानी 13 सितंबर को पर्चों की जांच की जाएगी. 16 सितंबर तक कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है. 

Haryana Election 2024: हरियाणा में वोटर लिस्ट में जुड़े 63 हजार नए मतदाता, फाइनल आंकड़े जारी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget