एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में वोटर लिस्ट में जुड़े 63 हजार नए मतदाता, फाइनल आंकड़े जारी

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है. हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि कुल 63008 नए वोटर्स जोड़े गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की कुल 20 हजार 629 पोलिंग बूथ के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर ली गई है. उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को प्रारंभिक सूची में 2 करोड़ 1 लाख 61 हजार 950 वोटर्स शामिल थे. 27 अगस्त को जारी अंतिम सूची में 2 लाख 35 हजार 804 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 1 लाख 72 हजार 796 मतदाता हटाए गए.

1 अक्टूबर को वोटिंग, 4 अक्टूबर को नतीजे

बता दें कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के बाद 4 अक्टूबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी. बीजेपी और इनेलो ने हरियाणा में छुट्टियों का हवाला देते हुए चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.

5 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

हरियाणा में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी. 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. हरियाणा में जम्मू-कश्मीर के तीसरे और अंतिम चरण के साथ मतदान होगा. 

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. वहीं, हाल ही में घोषित राज्यसभा चुनाव नतीजों को बीजेपी, कांग्रेस पर बड़ी जीत मान रही है.

कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य में किसी दूसरे दल से अभी तक गठबंधन नहीं किया है. वहीं जन नायक जनता पार्टी ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया हुआ है. इंडियन नेशनल लोकदल का गठबंधन बहुजन समाज पार्टी के साथ है. सभी दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर BJP का मंथन, धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
Haryana News: पानीपत के तालाब में दर्दनाक हादसा, एक दोस्त को बचाने कूदे 2 किशोर; दोनों की डूबने से मौत
पानीपत के तालाब में दर्दनाक हादसा, एक दोस्त को बचाने कूदे 2 किशोर; दोनों की डूबने से मौत

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget