एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में 46 उम्मीदवार ऐसे जो खुद को नहीं कर पाएंगे वोट, जानें- क्या है वजह?

Haryana Election 2024: हरियाणा में 1031 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा. दिलचस्प बात यह है कि 46 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो खुद को वोट नहीं दे पाएंगे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज (5 अक्टूबर) को ईवीएम में कैद हो जाएगा. बता दें कि प्रदेश में मतदान में हिस्सा लेने के लिए 2.03 करोड़ मतदाता पात्र हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में चुनाव लड़ रहे 46 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो खुद को भी वोट नहीं कर सकेंगे.

दरअसल, हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनावों में 46 ऐसे प्रत्याशी मैदान में हैं, जो अपने लिए वोट नहीं डाल सकेंगे. क्योंकि, वे अपनी गृह विधानसभा को छोड़कर दूसरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. इन 46 प्रत्याशियों में से बीजेपी के सबसे ज्यादा 21 और कांग्रेस के 9, इनेलो-बसपा गठबंधन से 6, आम आदमी पार्टी से 4, 3 जेजेपी-एएसपी गठबंधन और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं.

इन 46 प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में कांग्रेस नेता विनेश फोगाट का नाम भी शामिल है. नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनका खुद का विधानसभा क्षेत्र नाराणगढ़ है. वहीं दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनका खुद का विधानसभा क्षेत्र डबवाली है. विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि उनका खुद का विधानसभा क्षेत्र चरखी दादरी है.

BJP को तीसरी बार सत्ता में वापसी की आस
बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगाया है. वहीं कांग्रेस ने भी सत्ता विरोधी लहर, किसान विरोध और पहलवानों के विरोध के मुद्दों को लेकर बीजेपी को खूब घेरा है. इसी के चलते उन्होंने अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की खूब कोशिश की है. इसका फायदा उन्हें मिल पाएगा या नहीं, ये तो समय ही बताएगा. 

8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
हरियाणा में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के इंडियन नेशनल लोक दल-बहुजन समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी- एएसपी गठबंधन के बीच मुकाबला है. हरियाणा में 90 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे कर चलने वाली है. मतदान के लिए प्रदेश में 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में वोट डालने के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा बयान, बोले- 'जिसने भी आवाज उठाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget