एक्सप्लोरर

JJP विधायक देवेंद्र सिंह बबली BJP में हुए शामिल, सुनील सांगवान ने भी थामा कमल

Devender Singh Babli Joins BJP: टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र बबली ने पिछले दिनों जेजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद आज बीजेपी में शामिल हो गए.

Haryana Assembly Election 2024: जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली सोमवार (2 सितंबर) को BJP में शामिल हो गए. उनके साथ सुनील सांगवान ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. बबली ने बीजेपी का दामन थामने के बाद कहा कि हरियाणा में बीजेपी की लहर है. लोग बीजेपी की सरकार बनाने के लिए आतूर हैं.

कौन हैं देवेंद्र सिंह बबली?
टोहाना सीट से विधायक बबली ने जेजेपी से इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की थी. हालांकि टिकट को लेकर बात नहीं बनने पर उन्होंने रुख बदल लिया. पिछले चुनाव में देवेंद्र सिंह बबली ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जेजेपी-बीजेपी सरकार में देवेंद्र बबली कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

बीजेपी में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह बबली की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मुझे मिलेगा. हम अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे. आज हरियाणा परिवारवाद से ऊपर उठा है. टोहाना में पहले कोई काम नहीं होता था, अब वहां विकास देखिए. हम तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी सरकार बनाएंगे.

बता दें कि बीजेपी में ज्वाइनिंग से पहले देवेंद्र सिंह बबली की कांग्रेस में जाने की चर्चा भी हुई थी. जिसपर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा था कि देवेंद्र बबली से मुलाकात हुई थी, लेकिन उन्हें टिकट देने से मना कर दिया गया है. 

कौन हैं सुनील सांगवान?

सुनील सांगवान हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के पुत्र हैं. वे जेल सुपरिटेंडेंट थे. जहां से उन्होंने हाल में ही इस्तीफा दिया है. वे करीब साढ़े 22 साल से सरकारी सेवा में थे. सुनील सांगवान चरखी दादरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. उनके पिता सतपाल सांगवान ने भी टेलीकॉम डिपार्टमेंट में एसडीओ के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली थी. सतपाल सांगवान ने लोकसभा चुनाव से 2 महीने पहले ही बीजेपी ज्वाइन की थी. 

देवेंद्र सिंह बबली और सुनील सांगवान के अलावा जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना ने भी बीजेपी का दामन थामा है. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

Haryana Election 2024: ‘अगर मैं CM होता तो लोगों को 100-200...’, कैथल में रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget