एक्सप्लोरर

खाने में नशीला पदार्थ मिला करता था चोरी, पुलिस ने शातिर नेपाली चोर को किया गिरफ्तार

Gurugram News: आरोपी अपना नाम बदलकर फेसबुक के जरिए से नेपाल के ऐसे लोगों से दोस्ती करता, जो भारत में किसी के घर में रहकर नौकरी कर रहा हो. फिर घर वालों को नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर 43 ने एक ऐसे शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो नेपाल से वारदात को अंजाम देने के लिए बस से भारत आता था और वारदात को अंजाम दे टैक्सी से वापस नेपाल पहुच जाता था.

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपना फेसबुक प्रोफाइल बनाया हुआ था. जिस पर वह नेपाली मूल के ऐसे युवक युवतियों से दोस्ती करता था जो घरेलू नोकर के रूप में कार्यरत थे. उन्हें झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दे फरार हो जाता था. 

बड़ी वारदात को देने वाला था अंजाम

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि क्राइम यूनिट को जानकारी मिली कि नेपाल मूल का एक युवक जो विभिन्न संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है और किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में वजीराबाद से ताऊ देवीलाल पार्क के पिछले वाले रास्ते पर घूम रहा है.

इस सूचना पर पुलिस टीम आरोपी को काबू करने के लिए बताए गए स्थान वजीराबाद से ताऊ देवीलाल पार्क के पिछले वाले रास्ते पर पहुंची. उसी दौरान पुलिस टीम को ताऊ देवीलाल पार्क सैक्टर-53 के पास युवक दिखाई दिया. पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए कहा, परन्तु युवक ने पुलिस टीम पर सीधी गोली चला दी और भागने लगा. 

पुलिस मुठभेड़ में घायल

आरोपी को भागता देख पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए एक फायर आरोपी के पैरों की तरफ किया. गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह वही पर घायल होकर गिर गया. जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया. आरोपी की पहचान जगत बहादुर (उम्र-35 वर्ष) के रूप में हुई है. जिसे घयलावस्था में गुरुग्राम के सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है. 

आरोपी से पिस्तौल-जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, एक जिन्दा कारतूस, एक बैग जिसमें एक लोहा काटने का कट्टर, एक प्लास, एक पेचकस और घटनास्थल से 6 खाली कारतूस बरामद किए है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि जगत बहादुर नेपाल का रहने वाला है. वह अपना नाम बदलकर फेसबुक के माध्यम से नेपाल के ऐसे लोगों से दोस्ती करता है, जो भारत में किसी के घर में रहकर नौकरी कर रहा हो. 

उससे दोस्ती करने के बाद वह बदले हुए फर्जी नाम से आईडी बनाकर भारत आता था. साथ फेसबुक पर बनाए गए दोस्त के साथ मिलकर मकान मालिक व उसके घरवालों को किसी पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था. उसके बाद घर से चोरी करके वापस नेपाल चला जाता था. 

मुंबई में की 20 लाख की चोरी

वह नेपाल से भारत बस से आता था और चोरी करने के बाद चोरी के सामान को टैक्सी में रखकर वापस नेपाल ले जाता था. अगली बार फिर से नया फर्जी नाम और उसी नाम की फर्जी आईडी लेकर भारत आता था और वारदात करके वापस नेपाल चला जाता था. आरोपी ने पिछले साल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुंबई में भी करीब 20 लाख की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था. 

आरोपी जगत बहादुर को कैलाली नेपाल पुलिस द्वारा उसकी महिला साथी बबीता के साथ भारत से चोरी करके ले जाए गए सामान को बेचने के आरोप काबू कर जेल भेजा गया था. आरोपी 9 अगस्त 2025 को नेपाल जेल से बहार आया था. 

जेल से बाहर आते ही चोरी करने निकला

जेल से बाहर आते ही एक दिन बाद 11 अगस्त 2025 को भारत में अगली वारदात को अंजाम देने के लिए चल दिया और अभी गुरुग्राम में रहकर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget