एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan: गुरुग्राम में कहां है सैफ अली खान का 'पटौदी पैलेस', जानें इतिहास और खासियत

Saif Ali khan News: बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान का ताल्लुक हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शाही परिवार से है. अब शाही पटौदी पैलेस सैफ के पास ही है. पटौदी परिवार सर्दियों के दौरान इस महल में रहता है. 

Saif Ali khan Latest News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 15 और 16 जनवरी की दरम्यानी रात हुए हमले के बाद से उनके फैन शॉक्ड हैं. इस घटना के बाद सभी लोग उनकी तबीयत और शाही पटौदी पैलेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करना चाह रहे हैं. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का 'पटौदी पैलेस' भी सुर्खियों में आ गया है. लोग यह जानना चाहते हैं कि सैफ अली खान और उनके परिवार का इस पैलेस से रिश्ता क्या है? क्या है इसका इतिहास? 

दरअसल, बॉलीवुड  अभिनेता सैफ अली खान का ताल्लुक हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शाही परिवार से है. पटौदी शहर में इब्राहिम कोठी के नाम से शाही महल है. यह महल पटौदी परिवार के अंतिम शासक नवाब इफ्तिखार अली खान से उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी, जो शाही परिवार के अंतिम नवाब थे, को मिला था.

अब यह शाही महल यानी 'पटौदी पैलेस' मंसूर अली खान पटौदी के बेटे और अभिनेता सैफ अली खान के पास है. पटौदी परिवार सर्दियों के दौरान इस महल में रहता है. 

जानें- पटौदी गांव का इतिहास 

दरअसल, गुरुग्राम का पटौदी गांव पटौदी रियासत का हिस्सा था. अब पटौदी गांव एक शहर के रूप में विकसित हो चुका है. मिलेनियम सिटी का हिस्सा है. पटौदी रियासत की स्थापना साल 1804 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी. पटौदी रियासत को बनाने के लिए 40 गांवों को मिलाया गया था. इस गांव को फैज तालाब खान को पुरस्कार के तौर पर दिया गया था. 

फैज तालाब खान मूल रूप से बरेच जनजाति के पश्तून थे. दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान खान ने मराठा साम्राज्य के खिलाफ ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद की थी. 

किसने डिजाइन किया था पदौदी पैलेस?

पटौदी रियासत के पूर्व नवाब मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे. सैु उन्हीं के बेटे हैं. पटौदी पैलेस को लोग एक ऐतिहासिक घरोहर के रूप में भी देखते हैं. इस महल में कई हिन्दी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. पटौदी पैलेस को रॉबर्ट टोर रसेल ने डिजाइन किया था.

पटौदी पैलेस में हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग 

फिल्म एनिमल, शाहरुख खान की फिल्म मन्नत, प्रीति जिंटा स्टारर 'वीर जारा' 'रंग दे बसंती, भूत पुलिस और वेब सीरीज 'तांडव' सहित कई फिल्मों की शूटिंग पटौदी महल में हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पत्थर की ओखली से कुचला चेहरा; घटना CCTV में कैद
पानीपत में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पत्थर की ओखली से कुचला चेहरा; घटना CCTV में कैद
अंबाला बोरवेल हादसा: 21 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का निर्भय, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत
अंबाला बोरवेल हादसा: 21 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का निर्भय, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत
हरियाणा के मुख्य सचिव IAS अनुराग रस्तोगी को 6 महीने का एक्सटेंशन, आज हो रहे थे रिटायर
हरियाणा के मुख्य सचिव IAS अनुराग रस्तोगी को 6 महीने का एक्सटेंशन, आज हो रहे थे रिटायर
Watch: अंबाला में 4 साल का मासूम 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अंबाला में 4 साल का मासूम 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget