एक्सप्लोरर

Gurugram: सेक्टर-14 के DAV स्कूल में NCC कैंप का आयोजन, कर्नल एसके कौशिक ने छात्रों को दिया मंत्र

Gurugram News: गुरुग्राम के डीएवी स्कूल में बुधवार को एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें कर्नल एसके कौशिक ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने सिविल डिफेंस ट्रेनिंग की आवश्यकता पर जोर दिया.

Gurugram NCC Camp News: गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल में समर कैंप के दौरान एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान एनसीसी के छात्र-छात्राओं को कर्नल एसके कौशिक दे संबोधित किया. कर्नल एसके कौशिक ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को पिछले दिनों देश के हालातों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के पिछले दिनों हालत देखने को मिले उस हिसाब से हर व्यक्ति को सिविल डिफेंस ट्रेनिंग लेनी चाहिए. 

'सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग जरूरी होती'

कर्नल एसके कौशिक ने कहा कि एनसीसी के छात्र-छात्राओं को चार-पांच साल में फुल सिविल डिफेंस ट्रेनिंग मिल जाती है, जैसा की फौज में भर्ती होने पर जवान को ट्रेनिंग दी जाती है ऐसा ही एनसीसी के छात्र-छात्राओं को भी शुरुआती तौर पर ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग जरूरी होती है ताकि देश में कभी भी इमरजेंसी हो तो हर व्यक्ति देश सेवा के लिए तैयार रहे. 


Gurugram: सेक्टर-14 के DAV स्कूल में NCC कैंप का आयोजन, कर्नल एसके कौशिक ने छात्रों को दिया मंत्र

एनसीसी कैंप में 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया 

एनसीसी कैंप के बारे में बताते हुए डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अपर्णा ऐरी ने बताया कि सबसे पहले छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की जरूरत होती है. उसके बाद ट्रेनिंग की जाती है. इसके साथ-साथ प्रिंसिपल ने बताया कि पिछले वर्ष एनसीसी कैंप में 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था और इस वर्ष भी 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. कुल मिलाकर 20 छात्राएं और 30 छात्रों ने एनसीसी कैंप में भाग लिया है. उन्होंने बताया कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों को डिसिप्लिन मिलता है. 

उन्होंने बताया कि पिछले साल से ही एनसीसी कैंप की शुरुआत स्कूल में हुई है. इस वर्ष दूसरा साल है जब एनसीसी के छात्र भाग ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कर्नल एस के कौशिक ने एनसीसी के छात्रों को प्रेरणा दी. इस दौरान कर्नल में छात्रों को सीमा पर हुए युद्ध के बारे में भी जानकारी दी. 

कर्नल एसके कौशिक ने अपने जीवन  के बारे में शेयर की जानकारी

डीएवी स्कूल में आयोजित एनसीसी कैंप में दो बैच को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि कर्नल एसके कौशिक ने अपने जीवन  के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन एक सोल्जर की तरह डटकर रहना है और अपने जीवन के लक्ष्य को पार करना है. उन्होंने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग से ही एक सोल्जर की शुरुआत हो जाती है क्योंकि जो मिलिट्री में ट्रेनिंग होती है वही एनसीसी के क्रेडिट की ट्रेनिंग होती है.

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बस अपने लक्ष्य पर डटे रहे घबराएं नहीं. इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल अपर्णा ऐरी ने एनसीसी के छात्रों को आगे बढ़ाने की मंगल कामनाएं की और छात्रों को देश रक्षा के लिए प्रेरित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तो दूसरा वर्ष ही है एनसीसी के बच्चे देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं लेकिन अब हर वर्ष डीएवी स्कूल से एनसीसी के बच्चे देश रक्षा के लिए तैयार होते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget