एक्सप्लोरर

जेल विभाग के अधिकारियों को हिंदी और वित्तीय नियम जानने की जरूरत, परीक्षा में आधे से ज्यादा फेल

Jail Department Result: जेल विभाग की आंतरिक परीक्षाओं के नतीजे हैरान करने वाले हैं. हिंदी और वित्तीय नियम की परीक्षाओं में आधे से ज्यादा अधिकारियों को असफल घोषित कर दिया गया है.

Haryana News: हरियाणा में जेल विभाग की आंतरिक परीक्षाओं के नतीजे चौंकाने वाले आये हैं. परीक्षाओं में शामिल हुए आधे से ज्यादा अधिकारी असफल हो गये. असफल होने वाले अधिकारियों में डिप्टी जेल सुप्रिटेंडेंट, असिस्टेंट जेल सुप्रिटेंडेंट और सब असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट जेल शामिल हैं. दरअसल, जेल विभाग ने पांच विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया था. पंजाब जेल मैनुअल, जेल मैनुअल, वित्तीय नियम, आपराधिक कानून और हिंदी विषय की परीक्षाएं जून में हुई थीं.

परीणाम हैरान करने वाले रहे. हिंदी की परीक्षा में आधे से ज्यादा अधिकारी फेल हो गये. 24 में से मात्र 9 अधिकारी ही सफल हो सके जबकि 15 को असफल घोषित कर दिया गया. क्रिमिनल लॉ के पेपर में 18 अधिकारी शामिल हुए थे. चार अधिकारी असफल हो गये. जेल मैनुअल की परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकारियों की संख्या 31 थी. 3 अधिकारियों को असफल घोषित कर दिया गया. पंजाब जेल मैनुअल की परीक्षा पास नहीं करने वाले अधिकारियों की संख्या 19 रही. परीक्षा में कुल 33 अधिकारी शामिल हुए थे.

जेल अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा बनी चुनौती

नतीजे में आधे से ज्यादा अधिकारी नाकाम साबित हुए. 17 सहायक सुपरिंटेंडेंट और 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट पास नहीं हो पाए. वित्तीय नियम की परीक्षा 27 अधिकारियों में से महज एक ही पास हो सका है. वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए जेल विभाग अधिकारियों की परीक्षा लेता है. परीक्षा पास नहीं करने की सजा प्रमोशन रोक कर दी जाती है.

जेल विभाग की आंतरिक परीक्षा पास करने के बाद रैंकिंग में अंतर पड़ता है. जूनियर को सीनियर अधिकारी बनने का मौका मिलता है. परीक्षा परिणाम ने जेल प्रशासन के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. जेलों में प्रशासनिक सुधारों की जरूरत महसूस की जा रही है. अधिकारियों के प्रशिक्षण पर भी सवाल उठने लगे हैं. अब जरूरत इस बात की है कि अधिकारियों को नये सिरे से ट्रेनिंग दी जाये.

Haryana News: ECI पर बयानबाजी के बाद भाई जगताप को हरियाणा के मंत्री राजेश नागर की नसीहत, 'कुछ बोलने से पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget