एक्सप्लोरर

Bhiwani Manisha Murder Case: टीचर मनीषा हत्याकांड में आया नया मोड़, सुसाइड या मर्डर? जांच ने उठाए नए सवाल

Manisha Murder Case: भिवानी में मनीषा की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है. सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस की जांच को आत्महत्या की तरफ ले जा रही है. परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.

भिवानी में 19 वर्षीय प्लेस्कूल टीचर मनीषा की मौत को लेकर पुलिस जांच और राजनीति दोनों ही तेज हो गई है. शुरू में इसे हत्या बताया गया था, लेकिन अब पुलिस के हाथ आए सुबूत आत्महत्या की कहानी बयान कर रहे हैं. हालांकि, विपक्षी दल और परिवार इस मामले को को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

मनीषा हत्याकांड में सुसाइड नोट ने बदली जांच की दिशा

सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया कि शव मिलने वाले दिन ही मनीषा के बैग से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला था. इसमें उसने अपनी जान देने की बात लिखी थी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार ने कहा कि नोट उसी की लिखावट में है और बैग में उसका आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी मिले थे.

यही नहीं, पुलिस ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज और दुकानदार के रजिस्टर से यह साबित हुआ है कि मनीषा ने खुद जाकर कीटनाशक खरीदा था. पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट में भी जहर की मौजूदगी पाई गई. यानी नोट, जहर की खरीद और शरीर में जहर, तीनों बातें आत्महत्या की ओर इशारा कर रही हैं.

चेहरे पर घाव क्यों थे?

सबसे बड़ा सवाल यह था कि शव पर जो गहरे घाव मिले थे, क्या वह किसी हमले के निशान थे? इस पर भी पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया. एसपी सुमित कुमार ने बताया कि दो पोस्टमार्टम हुए, एक भिवानी में और दूसरा रोहतक पीजीआईएमएस में. रिपोर्ट में साफ लिखा गया कि चेहरे और गर्दन पर जो घाव हैं, वे ‘लैसरेटेड वूंड्स’ यानी फटे हुए जख्म हैं जिन पर ‘ग्नॉइंग इफेक्ट’ (जानवरों द्वारा कुतरने के निशान) है.

डॉक्टरों के अनुसार, शव कुछ समय तक खुले खेत में पड़ा रहा, जिससे आवारा जानवरों ने उस पर हमला कर दिया. इसी वजह से चेहरा और गर्दन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

खेत से बरामद हुआ था शव

13 अगस्त को भिवानी जिले के सिंहाणी गांव के पास खेत में मनीषा का शव मिला. वह 11 अगस्त से लापता थी. परिवार ने बताया था कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद पास के एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की जानकारी लेने गई थी. घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

जब शव मिला तो महिला के चेहरे और गले पर गहरे घाव थे. परिवार और ग्रामीणों ने इसे हत्या मानते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. इसके बाद जिले की प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया. दबाव में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया.

मनीषा के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत समय पर दर्ज नहीं की और जांच में ढिलाई बरती. इस विरोध के बाद हरियाणा सरकार को कदम उठाने पड़े. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तत्कालीन एसपी का तबादला कर दिया और पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था.

सुमित कुमार ने कुछ दिन पहले ही नए एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने कहा कि जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जा रही है.

विपक्ष का हमला, सीबीआई जांच की मांग

मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस की भूमिका बेहद लापरवाह रही है.

हुड्डा ने कहा, “यह दुख की बात है कि इस पूरी घटना को आत्महत्या साबित करने की कोशिश हो रही है. जिन अपराधियों ने यह जघन्य अपराध किया, वे अभी भी खुले घूम रहे हैं. उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया. विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है.

अब भी बाकी हैं कई सवाल

भले ही पुलिस ने आत्महत्या के सुबूत बताए हों, लेकिन परिवार और विपक्ष का मानना है कि सच दबाने की कोशिश हो रही है. मनीषा ने जहर क्यों खरीदा? उसने सुसाइड नोट क्यों लिखा? क्या उस पर मानसिक दबाव था? या फिर किसी ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया? ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलना बाकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget