एक्सप्लोरर

'इस बार हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी AAP...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal Speech: अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो के दौरान बीजेपी को निशाने पर लिया. साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, AAP के बिना नहीं बनेगी.

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार हरियाणा पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, AAP के समर्थन के बिना नहीं बनेगी.

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आम आदमी पार्टी को इतनी सीटें मिल रही है, आने के बाद हमने हिसाब लगाया, इतनी सीटें आ रही हैं कि आप के समर्थन के बिना यहां सरकार नहीं बनेगी.''

बीजेपी पर निशाना

यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा, ''आदर्श पाल (आप उम्मीदवार) हैं, आपके साथ रहते हैं. सुख दुःख में साथ रहते हैं. दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री हैं, पूरे हरियाणा में बुरा हाल किया हुआ है. पिछले दस साल में कवंर पाल ने जगाधरी में कुछ भी नहीं किया है. बीजेपी ने नशा और बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं किया. आप को एक बार मौका दें, दिल्ली जैसी शिक्षा व्यवस्था हरियाणा में कर देंगे.''

जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

जेल में यातना दी- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इन्होंने मुझे झूठा फर्जी केस में जेल में डाल दिया, पांच महीने जेल में रहा. सीधा जेल से आपके बीच आ रहा हूं. इन्होंने (बीजेपी) जेल में मुझे तोड़ने की कोशिश की. यातनाएं दी, इनकी कोशिश थी कि मुझे झुका दो. कई दिनों तक दवाईयां बंद कर दी. लेकिन इन्हें नहीं पता था कि मैं हरियाणा का हूं. तुम किसी को भी तोड़ सकते हो हरियाणा वाले को नहीं. हरियाणा के लोग इनसे बदला लेंगे. हरियाणा बदलाव चाह रहा है. गांव वाले लोग इन्हें घुसने नहीं दे रहे हैं.''

आप के संयोजक ने कहा कि मैं अग्निपरीक्षा दूंगा. मैंने दिल्ली की जनता से कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. दिल्ली की जनता कहेगी मैं ईमानदार हूं तभी मैं दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.

हरियाणा कांग्रेस में टेंशन! कुमारी सैलजा हुईं नाराज, BJP ने बनाया बड़ा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget