एक्सप्लोरर

'अब किसी दावे का महत्व नहीं,' Exit Poll के नतीजों के बाद अनिल विज ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी के इंटरनल सर्वेक्षण के बाद ही बात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने BJP की जीत का दावा किया.

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टबूर) को वोटिंग हो चुकी है. अब मंगलवार 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों का इंतजार है, लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है.

इसपर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है, ग्राउंड पर ऐसी स्थिति नहीं है. हम भी अपनी सारी रिपोर्ट एकत्रित कर रहे हैं, दोपहर तक सारी रिपोर्ट आ जाएगी."

‘कांग्रेस के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ’
बीजेपी नेता ने कहा, "मतदान प्रतिशत को देखें तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हल्के में पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ, मेरे हल्के में तीन प्रतिशत मतदान बढ़ा है. इसका मतलब कांग्रेस के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिनको मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है उनके हल्के में पांच प्रतिशत मतदान गिरा है, ये आंकड़ों की बात है जबकि मेरे हल्के में मतदान बढ़ा है. इसका मतलब लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रहे हैं. हम अपनी सारी रिपोर्ट इकट्ठा कर रहे हैं, उसके आंतरिक सर्वेक्षण के बाद बात करेंगे."

‘अभी कोई दावे महत्व नहीं रखते’
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 65 सीटें जीतने के दावे पर अनिल विज ने कहा कि अभी कोई दावे महत्व नहीं रखते, सारी बातें 8 अक्टूबर को होंगी. वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इस सवाल के जवाब पर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी नाम की चीज कहीं नहीं है. चुनाव के दौरान उनकी कहीं मौजूदगी पता नहीं लगी है. जमानत जब्त वाला उम्मीदवार भी कहता है कि मैं एक नंबर पर आऊंगा, ये तो चुनाव का सिद्धांत है. 

वहीं इससे पहले शनिवार को जब अनिल विज से एग्जिट पोल के आकंड़ों पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि' एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है. एग्जिट पोल गलत साबित होगा और 8 अक्टूबर को बीजेपी सरकार बनाएगी.

यह भी पढ़ें: Exit Poll 2024: हरियाणा एग्जिट पोल में BJP को झटके के बीच नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget