एक्सप्लोरर

Haryana: अभय चौटाला का कांग्रेस पर हमला, 'हरियाणा में तीसरी बार BJP सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की...'

Abhay Chautala News: इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है. सीएलपी का लीडर सदन में होना जरूरी है. जितने भी आयोग बनते हैं, उसमें नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका होती है.

Abhay Chautala On Congress: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन की मजबूती के लिए कमर कस ली है. इसके लिए पार्टी हलके स्तर पर अभियान चला रही है. इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संगठन की दृष्टि से हरियाणा में तीन जोन बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इनेलो छोड़कर अन्य दलों में शामिल होने वाले नेताओं से संपर्क कर उन्हें वापस पार्टी में शामिल किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया.

अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा, ''हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वजह से आई थी. हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले उस एयरपोर्ट के आसपास लूट करने वालों की जांच होनी चाहिए. प्रधानमंत्री हिसार एयरपोर्ट से पहले उसकी जांच करवाए.''

'कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही- अभय चौटाला
 
इनेलो प्रमुख ने ये भी कहा, ''कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है. सीएलपी का लीडर सदन में होना जरूरी है. जितने भी आयोग बनते हैं, उसमें नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका होती है. सीएलपी ना होने की वजह से कई कामों में दिक्कत आती है. कांग्रेस ने तीसरे मोर्चे का मुद्दा सही से नहीं उठाया था इस वजह से कांग्रेस लगातार पूरे देश में कमजोर हो रही है.''

इनेलो के 8 जिलों के कार्यकर्ताओं की गुरुग्राम में बैठक

इनेलो के 8 जिलों के कार्यकर्ताओं की गुरुवार (10 अप्रैल) को गुरुग्राम में बैठक हुई. शुक्रवार (11 अप्रैल) को फतेहाबाद में 7 जिलों की बैठक होगी. 13 अप्रैल को चंडीगढ़ में 7 जिलों की बैठक होगी. पुराने कार्यकर्ताओं को इनेलो में वापस लाने का प्रयास किए जाने की बात कही गई है. इनेलो प्रमुख पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वो अलग-अलग हलकों में जाएंगे.

'अशोक अरोड़ा को कांग्रेस में इज्जत नहीं मिल रही'

अभय चौटाला ने कहा, ''प्रदेश में बड़ा बदलाव आएगा. पुराने कार्यकर्ता किसी भी दल में हो, उनको वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. अशोक अरोड़ा को कांग्रेस में वो इज्जत नहीं मिल रही है जो उनको इनेलो में मिलती थी. उनका वहां दम घुट रहा है. अगर वो इनेलो में वापस आते हैं तो उन्हें वैसे ही इज्जत और सम्मान मिलेगा जैसे उनको पहले मिलता था. इनेलो हर साल 7 बड़े कार्यक्रम करेगी. 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस के अवसर पर इनेलो बड़ी जनसभा करेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
Gurugram Rain: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
हरियाणा: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget