एक्सप्लोरर

कांग्रेस के साथ हो चुकीं कई बैठक, हरियाणा में गठबंधन पर फैसले के लिए AAP क्यों कर रही इंतजार?

Haryana Election 2024: लोकसभा चुनाव के बाद क्या हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा, इस पर आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है.

हरियाणा में चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो हरियाणा में गठबंधन को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और आप नेताओं की बैठक हो चुकी हैं. आप सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो गठबंधन पर अंतिम फ़ैसले के लिए 5 सितंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर आने वाले फैसले का आम आदमी पार्टी इंतजार कर रही है. 

सीएम केजरीवाल के जमानत की उम्मीद में आप

गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 5 सितंबर को सुनवाई होनी है. सीएम केजरीवाल अभी जेल में हैं. ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को पहले ही जमानत मिल चुकी है. 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के केस में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है. पार्टी को उम्मीद है कि ईडी की तरह सीबीआई के मामले में सीएम केजरीवाल को जमानत मिलेगी.

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के साथ था आप का गठबंधन

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा का चुनाव हरियाणा में गठबंधन में लड़ा था. बाद में दोनों दलों ने अपने दम पर हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया. लेकिन जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दोनों दलों के बीच गठबंधन की दिशा में बातचीत आगे चल पड़ी है.

गठबंधन की चर्चा पर AAP-कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस बात को स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी के साथ गठंबधन को लेकर बातचीत चल रही है. वहीं, आप के सांसद संजय सिंह ने भी इस बात का स्वागत किया कि राहुल गांधी ने आप के साथ हरियाणा में गठबंधन में रूची दिखाई है. सूत्रों की मानें तो सोमवार को कांग्रेस की सीईसी की बैठक में राहुल गांधी ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में रुचि जाहिर की. इसके बाद से ही गठबंधन की चर्चा ने जोर पकड़ लिया.

अमित शाह से मुलाकात के बाद राव नरबीर सिंह के तेवर नरम, कांग्रेस से चुनाव लड़ने की कही थी बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget