एक्सप्लोरर

Ram Mandir: सूरत से अयोध्या भेजी जाएगी विशेष साड़ी, उकेरी होगी भगवान राम और मंदिर की तस्वीरें

Special Saree for Ayodhya: सूरत से भगवान राम की तस्वीर वाली विशेष साड़ी अयोध्या भेजी जाएगी. एक कारोबारी ने बताया कि, इस साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं.

Surat to Ayodhya: देश में कपड़े का हब कहे जाने वाले गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गयी एक विशेष साड़ी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा. सूरत में कपड़ा उद्योग से जुड़े कारोबारी ललित शर्मा ने कहा कि इस साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता के लिए तैयार किया गया है और इसे रविवार को यहां एक मंदिर में अर्पित किया गया.

सूरत से अयोध्या भेजी जाएगी खास साड़ी
शर्मा से विचार-विमर्श कर साड़ी तैयार करने वाले कपड़ा कारोबारी राकेश जैन ने कहा कि यह वस्त्र माता जानकी के लिए बनाया गया है और इसे उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मंदिर के लिए भेजा जाएगा. शर्मा ने साड़ी भेजने की किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि यह 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है क्योंकि भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है. माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा प्रसन्न हें.’’

उकेरी गयी है भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें
शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं. यह साड़ी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भेजी जाएगी.’’ शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कोई अनुरोध मिलता है तो वे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में निशुल्क यह साड़ी भेजेंगे जहां माता जानकी भी विराजमान हैं. बता दें, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है और निमंत्रण के लिए कार्ड्स बांटे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नेताओं के पास नहीं है सीट-बंटवारे का फॉर्मूला, आंबेडकर की पार्टी VBA ने बिगाड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News
Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
Liver Cancer Symptoms: शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
Embed widget