एक्सप्लोरर

Gujarat: केंद्र सरकार पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का निशाना, इस बात का जताया दुख

Gujarat News: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने मीडिया पर IT और ED की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर मीडिया की स्वतंत्रता दबाने का आरोप लगाया.

Gujarat Politics: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जो मीडिया सत्ता के खिलाफ सच बोलने का साहस करता है, उसे निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने यह एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से गुजरात समाचार और उससे जुड़ी संस्थाओं पर हुई हालिया आयकर (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की आलोचना की.

मीडिया का धर्म है सत्य के लिए लड़ना- शक्तिसिंह गोहिल
गोहिल ने लिखा, “मीडिया का धर्म सत्य के लिए लड़ना है. बीजेपी सरकार ऐसे धर्म निभाने वाले मीडिया को सजा देती रहती है. गुजरात समाचार अखबार हमेशा सत्ता के खिलाफ खड़ा रहा है, चाहे पावर में कोई भी हो.”

शक्तिसिंह गोहिल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल 
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हाल में हुए विवाद और सीजफायर पर रिपोर्टिंग के बाद, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए, उसके जवाब में केंद्र सरकार ने ‘अपने पसंदीदा टूल किट’ यानी ED और IT का इस्तेमाल किया.

गोहिल के अनुसार, गुजरात समाचार, एक निजी चैनल और अन्य संबंधित व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी की गई और गुजरात समाचार के मालिक बाहुबलीभाई शाह को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि शाह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

गोहिल ने दुख जताते हुए कहा कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब शाह के परिवार में हाल ही में एक सदस्य- स्मृति बेन- का निधन हुआ था और पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था. गोहिल ने लिखा, “मैं इस ज्यादती की कड़ी निंदा करता हूं, जो मीडिया अपना काम कर रहा है, उसे देशभर में निशाना बनाया जा रहा है. बीजेपी सरकार को समझना चाहिए कि हर मीडिया अपनी आत्मा बेचने को तैयार नहीं है.”

अंत में गोहिल ने गुजरात समाचार और उन सभी पत्रकारों व संस्थानों के साथ एकजुटता जताई जो 'सत्ता के सामने सच बोलने का साहस रखते हैं.' उन्होंने अपने संदेश का समापन 'जय हिंद' के नारे के साथ किया.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget