एक्सप्लोरर

Earthquake In Gujarat: गुजरात में हिली धरती, कच्छ में आया जोरदार भूकंप, कितनी थी तीव्रता? 2001 में मचाई थी भारी तबाही

Earthquake In Kachchh: गुजरात के कच्छ में बुधवार की शाम 3.4 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. कच्छ 'बहुत उच्च जोखिम' वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है.

Gujarat Kachchh Earthquake: गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार शाम को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने दी. एक जिला आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी ने कहा कि इसके कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. गांधीनगर स्थित आईएसआर ने में कहा कि 3.4 तीव्रता का भूकंप शाम 6.55 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र जिले के भचाऊ से 12 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था.

जिले के अधिकारियों ने कहा कि जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है. कच्छ जिला “बहुत उच्च जोखिम” वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

गुजरात में 23 अप्रैल 2025 को भी भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने उस दिन कच्छ में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज किया था. एनसीएस ने बताया कि रात 11.26 बजे आए भूकंप का केंद्र राजकोट से 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी.

24 साल पहले आया था 6.9 तीव्रता का भूकंप 

26 जनवरी 2001 को गुजरात में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ के भचाऊ के पास था. जीएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार भूकंप ने कच्छ सहित पूरे राज्य को प्रभावित किया था. इसे गुजरात की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा था. करीब 13,800 लोगों की मौत हुई और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे.

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 200 वर्षों में प्रदेश में नौ बड़े भूकंप आए हैं. इसमें 2001 का कच्छ भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था. कच्छ में आए उस भूकंप ने एक बड़े भूभाग को तबाह कर दिया था.

2001 के भूकंप में भुज में भारी तबाही हुई थी. लगभग 10 हजार लोग मारे गए थे. भूकंप की वजह से 95 प्रतिशत इमारतें नष्ट हो गईं या रहने लायक नहीं रहीं थीं. शहर में 38,653 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से ढह गए थे. भूकंप ने भुज में 8 स्कूल, दो अस्पताल और 4 किलोमीटर सड़क को भी नष्ट कर दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget