एक्सप्लोरर

Rajkot AIIMS: पीएम मोदी ने गुजरात के पहले AIIMS का किया उद्घाटन, इन प्रोजेक्ट्स का भी किया लोकार्पण

AIIMS Rajkot Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को राजकोट का दौरा किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Gujarat News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को राजकोट में एम्स (AIIMS)का लोकार्पण किया. यह गुजरात का पहला एम्स है. पीएम मोदी ने 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी आधारशिला रखी थी. इस अस्पताल को 1195 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. बता दें कि पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राजकोट के अलावा एम्स कल्याणी, एम्स मंगलगिरी, एम्स बठिंडा और एम्स रायबरेली का भी लोकार्पण किया है. इस कार्यक्रम के दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे. 

बता दें कि गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने राजकोट एम्स की जानकारी देते हुए बताया था कि यह अस्पताल 201 एकड़ में फैला है. इसमें विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. अस्पताल में 720 बेड होंगे और साथ ही सुपर स्पेशलिटी बेड भी होंगे. उन्होंने साथ ही बताया था कि पीएम मोदी 23 ऑपरेशन थिएटर, आयुष ब्लॉक के 30 बेड और 250 आईपीडी बेड का लोकार्पण करेंगे बाकी बेड धीरे-धीरे उपलब्ध कराए जाएंगे. हालांकि इस अस्पताल का आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट पहले से ही ऑपरेशनल है जो कि राजकोट के पारा पिपालिया गांव के पास स्थित है. पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया और कइयों की आधारशिला भी रखी है.

भारत के सबसे लंबे केबल पुल का भी किया लोकार्पण
पीएम मोदी ने इससे पहले द्वारका में सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया. इस सेतु की आधारशिला उन्होंने 2017 में रखी थी. यह पुल ओखी को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ेगा. यह देश का सबसे लंबा केबल सेतु है जिसे 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. पीएम मोदी ने द्वारका में स्कूबा डाइविंग का भी आनंद लिया और इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसके बाद उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन किए. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: AAP के पास गई भरूच लोकसभा सीट तो छलका अहमद पटेल की बेटी का दर्द, कहा- 'दुख तो बहुत हुआ...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget