एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: AAP के पास गई भरूच लोकसभा सीट तो छलका अहमद पटेल की बेटी का दर्द, कहा- 'दुख तो बहुत हुआ...'

Gujarat Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की भरूच लोकसभा सीट पर आप और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा हुआ था. हालांकि आखिरी दौर की बातचीत में गठबंधन के तहत यह सीट आप को दे दी गई.

Gujarat News: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गुजरात (Gujarat) की लोकसभा सीटों को लेकर गठबंधन हुआ है जिसके तहत कांग्रेस की पारंपरिक भरूच (Bharuch) सीट पर आप के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. इस फैसले से भरूच कांग्रेस और विशेषकर अहमद पटेल (Ahmed Patel) के परिवार में निराशा है. इस बीच अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल (Mumtaz Patel) का बयान आया है जो इस सीट पर दावेदारी करती रही हैं. मुमताज ने कहा, ''इस फैसले से दुःख तो बहुत हुआ लेकिन हमारी पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है हम उसको स्वीकार करते हैं. पार्टी हमें जो भी आदेश देगी हम उसको पूरा करने का काम करेंगे.''

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुमताज ने कहा, ''जब भरूच की बात आती है तो अहमद पटेल का नाम सबस पहले आता है. इस समय हम गठबंधन में हैं तो हम उसका पालन करते हैं.'' मुमताज ने भरूच की सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस को न मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी थी. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा था, ''गठबंधन में भरूच लोकसभा सीट न बचा पाने को लेकर हमारे जिला काडर से माफी मांगती हूं. हम साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे. हम अहमद पटेल की 45 वर्ष की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे.'' मुमताज ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखाी था कि उन्हें अपने पिता की कमी महसूस हो रही है. 

भाई-बहन दोनों ने भरूच सीट पर पेश की थी दावेदारी
दो दिन पहले मुमताज ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भरूच सीट कांग्रेस के पास रहेगी. मुमताज ने कहा था, ''अहमद पटेल का परिवार केवल मैं और फैसल नहीं हैं. अहमद पटेल का परिवार पूरा कांग्रेस का संगठन है. उनको यह आशा थी कि भरूच सीट कांग्रेस पर रहेगी. लोग नाराज हुए थे. बातचीत अभी चल रही है. पूरा फैसला नहीं आया है. हम उम्मीद रखते हैं. हमें हाईकमान से आशा है. राहुल गांधी ने भी आपत्ति जताई है यह हमने सुना है. हमें उम्मीद है कि यह सीट कांग्रेस के पास रहेगी.'' बता दें कि अहमद पटेल के बेटे फैसल ने भी इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि इस सीट से आप का कैंडिडेट नहीं जीत सकता. 

ये भी पढ़ेंChaitar Vasava: कौन हैं चैतर वसावा? जिनके लिए AAP ने भरूच सीट पर कांग्रेस को मना लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget