एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को क्यों किया आगाह? यहां जानें बड़ी वजह

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के खामोश चुनाव प्रचार को भांपते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगाह किया है. पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात आये हुए हैं. 

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के ‘खामोशी से’ चुनाव प्रचार करने के प्रति बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सोमवार को आगाह किया और कहा कि विपक्षी पार्टी की साजिश का मुकाबला करने के लिए सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) को अपनी चुनाव रणनीति में आंशिक बदलाव करना होगा. अपने गृह राज्य का तीन दिवसीय दौरा कर रहे मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने गुजरात में इस बार अपनी रणनीति बदल ली है, जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम मोदी ने रैली में कही ये बात
उन्होंने आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आगाह करना चाहता हूं कि क्योंकि मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार कांग्रेस ने एक नयी रणनीति अपनाई है. मैंने जांच नहीं की है, लेकिन सरसरी तौर पर मुझे ऐसा लगता है.’’ मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती विधानसभा चुनावों में कांग्रेस काफी शोर-शराबा किया करती थी और बीजेपी का सफाया करने की शेखी बघारती थी. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन 20 वर्षों में हम नहीं हारे, इसलिए उसने कुछ नया किया है. इसी कारण हमें सतर्क रहने की जरूरत है.’’ वह गुजरात के 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Gujarat Politics: सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'क्या पीएम मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए कर रहे हैं प्रचार'

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुलकर कुछ नहीं कह रही है, लेकिन गांवों में जाकर और अपने लाभ के लिए दूसरों को प्रभावित करने की अपनी पुरानी तरकीब अपना रही है. उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस के नेता) खबरों में नहीं दिख रहे हैं, ना ही संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं, ना भाषण दे रहे हैं. इसलिए भ्रमित नहीं हों. यह (कांग्रेस) बोल नहीं रही है, लेकिन यह गांवों में पहुंच रही है, बैठक कर रही है.’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मुख्य विपक्षी दल की इस नयी रणनीति का मुकाबला करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य के आधार पर उसका आकलन नहीं करें कि उसने जन सभाएं, संवाददाता सम्मेलन नहीं किए हैं, या बयान नहीं दिए हैं...आपको आगामी चुनावों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है.’’

पीएम मोदी का गुजरात दौरा
मोदी ने गुजरात की अपनी यात्रा के दूसरे दिन एक रैली में कहा, ‘‘इसने (कांग्रेस ने) गांवों में जहर फैलाने के लिए, अलग तरह से चीजों की व्याख्या कर लोगों को कहने की एक नयी रणनीति अपनाई है.’’ उन्होंने आगामी चुनावों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संपर्क करने और घर-घर जाकर प्रचार करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह बखूबी समझना होगा और हमारी रणनीति में कुछ पहलू जोड़ने होंगे. मैं आश्वस्त हूं कि सी आर पाटिल (पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख) के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता किसी भी संकट से निपट सकते हैं. हमें घर-घर (मतदाताओं के) जाकर कांग्रेस की साजिश को परास्त करना होगा.’’

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात में पीएम मोदी स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, यहां रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget