एक्सप्लोरर

Gujarat Keshod Airport : 21 साल बाद केशोद हवाईअड्डा फिर भरेगा उड़ान, मिलेंगे पर्यटन को नए पंख

Keshod Airport: केशोद हवाईअड्डा 21 साल बाद फिर शुरू होने जा रहा है.12 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. जानिए

Gujarat Keshod Airport: एशियाई लायंस के घर गिर के पास केशोद हवाईअड्डा 21 साल बाद फिर उड़ान भरेगा. यह एयरपोर्ट कमर्शियल ऑपरेशन्स के लिए 12 मार्च से शुरू होने जा रहा है. 12 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और मुंबई के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे.

12 मार्च को होगा उद्धघाटन

इस हवाई अड्डे को चालू करने की घोषणा 2018 में की गई थी, लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के साथ कुछ अनुमोदन लंबित होने के कारण इसमें देरी हुई. केशोद हवाई अड्डे को 25 करोड़ रुपये की लागत से भारत सरकार के हवाई अड्डों के पुनरुद्धार के तहत विकसित किया गया है. क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस)-उड़ान के तहत एलायंस एयर परिचालन इसे शुरू करेगी.

Gold-Silver Price Today: गुजरात में आज सोना हुआ महंगा तो चांदी भी चमकी, जानिए- क्या है आज का भाव?

केशोद हवाई अड्डे के निदेशक पीएल प्रसन्ना के मुताबिक  72-सीटर मुंबई-केशोद-मुंबई उड़ान 12 मार्च से चालू होगी. जब रनवे का री-कार्पेटिंग कार्य पूरा हो जाएगा तो हम  अहमदाबाद के लिए भी एक और उड़ान की योजना बना रहे हैं. जूनागढ़ के लोकसभा सांसद राजेश चुडासमा ने कहा, मुझे नागरिक उड्डयन मंत्री का पत्र मिला है जिसमें बताया गया है कि 12 मार्च से केशोद हवाई अड्डे से वाणिज्यिक संचालन शुरू हो जाएगा और वह उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

आपको बता दें कि एशियाई शेरों का अंतिम निवास सासन-गिर केशोद से 50 किमी दूर है. फ्लाइट कनेक्टिविटी से सासन के साथ-साथ गिर नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को राजकोट हवाईअड्डे पर उतरना पड़ता है और फिर सासन के लिए 3-4 घंटे की सड़क यात्रा करनी पड़ती है. केशोद से 35 किमी दूर जूनागढ़ को भी एक ऐतिहासिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है और गिरनार पर्वत पर रोपवे के शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. सोमनाथ मंदिर में पर्यटकों की आमद भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि यह केशोद से सिर्फ 55 किमी दूर है.

Gujarat News: गुजरात में दो साल में 600 करोड़ रुपये से अधिक की शराब और ड्रग्स जब्त की गई, पढ़ें डिटेल

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget