एक्सप्लोरर

जिग्नेश मेवाणी बोले, 'गुजरात इतना वाइब्रेंट तो मेक्सिको के बॉर्डर पर युवा गोली खाने को मजबूर क्यों?

Jignesh Mevani News: वडगाम से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने दावा किया कि गुजरात में 100 में से 45 बच्चे कुपोषित हैं. यहां जॉबलेस ग्रोथ है.

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस ने अपने अधिवेशन के साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 'मिशन' में जुट गई है. वडगाम सीट से कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि गुजरात की धरती बड़ी कमाल की धरती है. इसने सत्य के प्रयोग करने वाले 'बापू' भी दिए और झूठ के प्रयोग करने वाले मोदी भी दिए. उनकी निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर था.

जिग्नेश मेवाणी ने आगे कहा, "झूठ का प्रयोग करने वाले मोदी जी ने, उनकी सरकार ने पूरे देश और दुनिया के सामने गुजरात कितना वाइब्रेंट है...बहुत बड़ी बड़ी डींगें मारी. सवाल ये है कि अगर ये गुजरात सचमुच इतना वाइब्रेंट और स्वर्णिम है तो गुजरात के बेरोजगार युवा मेक्सिको के बॉर्डर पर सीने पर गोली खाने के लिए मजबूर क्यों हैं?"

गुजरात में जॉबलेस ग्रोथ- मेवाणी

साथ ही उन्होंने सवाल किया, "गुजरात की सरजमीं छोड़कर हजारों हजार युवा की फाइल रख रहे हैं, उन्हें क्यों यहां पर रोजगार नहीं मिल रहा है? वो इसलिए क्योंकि यहां का जो ग्रोथ है वो जॉबलेस ग्रोथ है. अब गुजरात की भाजपा सरकार उसका सेचुरेशन प्वाइंट आ चुका है, अब के दौर के गुजरात की नई पीढ़ी के लोगों को...भाजपा की सरकार पूरा नहीं कर सकती. इसलिए हम सभी लोगों को एक बेहतर गुजरात के निर्माण का ब्लूप्रिंट पूरे कांग्रेस की परिवार से देना पड़ेगा और वो हम देंगे."

100 में से 45 बच्चे कुपोषित- मेवाणी

वडगाम विधायक ने ये भी कहा, "गुजरात में आज जो परिस्थिति है उससे ज्यादा बेहतर कर सकता है. 1960 से 90 तक का जो गुजरात था, यहां पर व्यापार और वाणिज्य की जो संस्कृति थी, उसको आगे बढ़ाते हुए बड़े बड़े उद्योग स्थापित किए...बड़े बड़े कैंपस की स्थापना की. हेल्थ और एजुकेशन की नींव रखी. लेकिन अभी  का गुजरात ऐसा है जिसमें 100 में से 45 बच्चे कुपोषित हैं. हमें ऐसा विकास का मॉडल नहीं चाहिए."

अधिवेशन में अपने संबोधन में जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि गुजरात में एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरटी के लिए यहां की सरकार के पास कोई बजट नहीं है. उन्होंने दावा किया कि स्थिति ऐसी है कि  80 फीसदी गुजरात केक के ऊपर चिपकी हुई लाल रंग की चेरी खा रहा है और 15-20 फीसदी पूंजीपतियों का गुजरात वो पूरी केक खा रहा है. ये जो असमानता है उसके खिलाफ हम संकल्पबद्ध हैं. 

सड़क पर उतरना ही एक मात्र विकल्प- मेवाणी

कांग्रेस विधायक ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद से जो आव्हान दिया था कि लिखकर ले लो कि इस बार गुजरात में भाजपा को हराकर दिखाएंगे, हम भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को ये गारंटी देते हैं कि हम भी आने वाले दिनों में मजबूत विपक्ष बनकर दिखाएंगे. हम लोगों के लिए सड़क पर उतरने का ही एक मात्र रास्ता है.  

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget