एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात में केजरीवाल की बड़ी गारंटी, संविदा कर्मियों को नियमित करने का किया वादा

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में लोगों से बड़ा वादा किया है. सीएम केजरीवाल ने गुजरात में संविदा कर्मियों को नियमित करने का किया वादा है.

Arvind Kejriwal in Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो संविदा कर्मियों को नियमित और ‘समान काम के बदले समान वेतन’ की नीति को लागू किया जाएगा. केजरीवाल ने संविदा कर्मियों के साथ एक बैठक में यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अनुबंध व्यवस्था को खत्म करेगी, ताकि बिचौलियों को कमीशन दिए बिना पैसा सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में जाए.

गुजरात में कब है चुनाव?
गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में पिछले 27 वर्ष से बीजेपी सत्ता में है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं देख सकता हूं कि हर सरकार धीरे-धीरे सरकारी नौकरियां खत्म कर रही है. वे कहते हैं कि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी स्थायी होने पर काम नहीं करते हैं. यह कहना गलत है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को स्थायी कर दिया जाता है तो वह काम नहीं करता है. अगर उसे सम्मान और पूरी तनख्वाह दी जाए तो वह काम करता है.’’

Raghav Chadha on Congress: राजस्थान कांग्रेस में घमासान के बीच AAP नेता राघव चड्ढा का ट्वीट- 'कांग्रेस खत्म है, केजरीवाल विकल्प है'

केजरीवाल का गुजरात के लोगों को वादा
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारी सरकार बनती है, तो सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा. हम बिल्कुल उचित तरीके से ऐसा करेंगे ताकि अदालत बाद में रोक न लगा पाए.’’ इस बैठक में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 36,000 संविदा कर्मी हैं, जिन्हें स्थायी किया जाएगा. पंजाब में 8,500 शिक्षकों को स्थायी किया गया है. केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करने में वक्त लग रहा है कि उन्हें स्थायी करने के बाद अदालत कोई रोक न लगा पाए.

उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘समान काम के बदले समान वेतन’ की नीति भी लागू करेंगे. इसे लागू करने में ज्यादा लागत नहीं आएगी. उनकी (राज्य सरकार की) मंशा सही नहीं है. हमारी गरीबों और वंचितों की पार्टी है तथा हम आपकी समस्या समझते हैं. हम आपको सम्मान और पूरा वेतन देंगे.’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आप सरकार अनुबंध व्यवस्था को खत्म करेगी और संविदा कर्मियों को नियमित होने तक सीधे बैंक खातों में वेतन मिलेगा, ताकि ठेकेदार कमीशन के तौर पर वेतन का कुछ हिस्सा न ले सके. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर दी जाएंगी.

सीएम केजरीवाल के वादे
केजरीवाल ने कहा कि संविदा कर्मियों को 20,000 मोहल्ला क्लिनिक से स्वास्थ्य देखभाल सुविधा मिलने के साथ ही 300 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली का लाभ भी दिया जाएगा, जबकि महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे. इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनकी सरकार ने वह कर दिखाया है, जो अन्य सरकारें 70 वर्षों में नहीं कर पायी हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में संविदा कर्मियों को धीरे-धीरे नियमित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा आज से, नवरात्री के पहले दिन अहमदाबाद के इस मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद
'ब्राह्मण, बनिया, पटेल गंदगी उठाएं तो 50 हजार दूंगा', शंकरसिंह वाघेला का बयान पर माफी से इनकार
'ब्राह्मण, बनिया, पटेल गंदगी उठाएं तो 50 हजार दूंगा', शंकरसिंह वाघेला का बयान पर माफी से इनकार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget