एक्सप्लोरर

Raghav Chadha on Congress: राजस्थान कांग्रेस में घमासान के बीच AAP नेता राघव चड्ढा का ट्वीट- 'कांग्रेस खत्म है, केजरीवाल विकल्प है'

AAP News: गुजरात का प्रभारी बनाए जाने के बाद से राघव चड्ढा कांग्रेस पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.उन्होंने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस अब बूढ़ी हो चुकी है,वह बीजेपी को नहीं हरा सकती है.

दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में जारी संकट पर आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने चुटकी ली है. कांग्रेस के संकट की खबरें आने के बाद चड्ढा ने एक ट्वीट में लिखा कि 'कांग्रेस ख़त्म है…केजरीवाल विकल्प है.' आप ने राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी मामलों का सह प्रभारी बनाया है. इसके बाद से ही वो कांग्रेस पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने शनिवार को अपना गुजरात दौरा शुरू किया था. इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस ही थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अब बूढ़ी हो चुकी है, वह बीजेपी को नहीं हरा सकती है. उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें भगवान ने ऐसी चीजें करने का आशीर्वाद दिया है.

राजस्थान कांग्रेस का संकट

दरअसल रविवार शाम सात बजे जयपुर में राजस्थान के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. इसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होनी थी. लेकिन बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक 82 विधायकों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया. यह खबर आते हैं विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया. राघव चड्ढा का ट्वीट भी इसी क्रम में आया था.

इस घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी की राजस्थान की ईकाई ने ट्विटर पर लिखा, '' प्रिय राहुल गांधी जी, पहले राजस्थान कांग्रेस को जोड़ लीजिए.''एक दूसरे ट्वीट में उसने लिखा, ''कांग्रेस खत्म है…केजरीवाल जी विकल्प है.'' आप ने यह भी लिखा, ''राजस्थान में सरकार नहीं, मजाक चल रहा है !''

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला

आम आदमी पार्टी आजकल कांग्रेस पर हमले का कोई भी मौका हाथ नहीं जाने दे रही है. गुजरात का सहप्रभारी बनाए जाने के बाद राघव चड्ढा शनिवार को पहली बार वहां के दौरे पर पहुंचे.राजकोट में उन्होंने कांग्रेस को बूढ़ी पार्टी बताते हुए गुजरात में उसकी दावेदारी खारिज कर दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूढ़ी हो चुकी है, जो बीजेपी को टक्कर देने में विफल रही है. कांग्रेस वह थकी और हारी पार्टी है, जो पिछले 27 साल से बीजेपी को टक्कर नहीं दे पाई और जो पार्टी टक्कर नहीं दे पाई वह अब क्या करेगी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अब बहुत पुरानी पार्टी बन गई है, जिसकी ओर गुजरात के मतदाता देखते तक नहीं हैं.

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी के 27 साल के शासन के बाद अब गुजरात में बदलाव का समय है. यहां भी अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल का समय है, जिसमें गरीब से गरीब को विश्व स्तर की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, ऑपरेशन, मुफ्त दवाएं, मुफ्त बिजली-पानी, महिलाओं को आर्थिक मदद और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें

Gujarat News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा आज से, नवरात्री के पहले दिन अहमदाबाद के इस मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजा

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए पकने लगी सियासी रोटी, अरविंद केजरीवाल के घर लंच पर परिवार सहित पहुंचेगा गुजरात का सफाईकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget