एक्सप्लोरर

Gujarat Rains: गुजरात में चार दिनों से लगातार बारिश, सौराष्ट्र इलाके में बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

Gujarat Rains News: गुजरात मौसम विभाग के अधिकारियों ने सरदार सरोवर बांध सहित 36 जलाशयों और 25 बांधों के लिए अलर्ट जारी किया है, जो अपनी कुल क्षमता के 50 से 70 प्रतिशत तक भर गए हैं.

Gujarat Rains Latest News: गुजरात के सौराष्ट्र, द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर सहित कई जिलों में शनिवार को भी बारिश जारी रहने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बारिश की वजह से कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है. निचले इलाकों में पानी भर गया है. बाढ़ की आशंका के बीच बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं. बारिश प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं. 

गुजरात आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका तालुका में शनिवार शाम छह बजे तक 12 घंटे में 163 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके बाद जूनागढ़ शहर और तालुका में 133 मिलीमीटर बारिश और गिर सोमनाथ जिले के पाटन-वेरावल में 117 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात 

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10 टीम तैनात की गई हैं और फंसे हुए लोगों को जलमग्न निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है. भारी बारिश के कारण 16 जलाशय भर गए हैं. 

इन इलाकों में हुई भारी बारिश 

इसके अलावा, सरदार सरोवर बांध सहित 36 जलाशयों और 25 बांधों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जो अपनी कुल क्षमता के 50 से 70 प्रतिशत तक भर गए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सौराष्ट्र के द्वारका जिले में असाधारण रूप से भारी बारिश हुई और जूनागढ़ और पोरबंदर में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हुई.

अभी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. मंगलवार सुबह तक सौराष्ट्र क्षेत्र और दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. 

भारी बारिश के बीच केंद्रीय श्रम मंत्री और पोरबंदर के सांसद मनसुख मांडविया स्थिति का आकलन करने और राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे.  मंत्री ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे उपायों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई और राहत प्रयासों में तेजी लाने का आह्वान किया.  
 
गुजरात सरकार ने कहा कि गुरुवार से लगातार भारी बारिश के कारण सरदार सरोवर बांध में जल भंडारण 55 प्रतिशत से अधिक हो गया है.  इसके अलावा, 206 अन्य जलाशय अब तक अपनी भंडारण क्षमता के 37.87 प्रतिशत तक भर चुके हैं. 

गुजरात में 'चांदीपुरा वायरस' का कहर, 16 बच्चों की गई जान, लेकिन रिपोर्ट में सिर्फ एक केस पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget