एक्सप्लोरर

जामनगर में 19 अप्रैल को GCTM की नींव रखने जा रहे हैं पीएम मोदी और WHO चीफ डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस, जानें बड़ी बात

Gujarat News: पीएम नरेंद्र मोदी और WHO महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस 19 अप्रैल को जामनगर में दुनिया के पहले ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के लिए समारोह की मेजबानी करने जा रहे हैं

Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक, डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस 19 अप्रैल को जामनगर में दुनिया के पहले ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की नींव रखने जा रहे हैं. गुजरात इस संस्थान के माध्यम से दुनिया भर में प्रचलित पारंपरिक दवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण देगा. जामनगर में आयुष मंत्रालय के तहत काम करने वाला संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (आईटीआरए) इस केंद्र की मेजबानी करेगा.

एयरपोर्ट रोड पर 35 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा
आपको बता दें कि, ये संस्थान एयरपोर्ट रोड पर 35 एकड़ जमीन पर बनेगा. शुक्रवार को जामनगर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी खबर है कि डब्ल्यूएचओ ने भारत में पारंपरिक दवाओं के लिए दुनिया का पहला केंद्र खोलने का फैसला किया है. ये उन लोगों के लिए एक बड़ी सफलता है जो उपचार की पारंपरिक प्रणाली के साथ जुड़े हुए हैं. इस केंद्र का शिलान्यास समारोह पीएम मोदी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा.

Gujarat News: गृहमंत्री हर्ष संघवी बोले- दुर्व्यवहार करने पर पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

25 मार्च को किए थे समझौते पर हस्ताक्षर
विश्व स्वास्थ्य निकाय की तरफ से 25 मार्च को अपनी वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार ने जीसीटीएम की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. भारत सरकार के 250 मिलियन डॉलर के निवेश द्वारा समर्थित इस केंद्र का उद्देश्य लोगों और दुनिया भर के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक बेहतर पारम्परिक चिकित्सा देना है. 

ये भी पढ़ें: 

Corona XE Variant: मुंबई के बाद अब गुजरात में आया कोरोना XE वैरिएंट का नया केस, जानें- क्या हैं लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget