एक्सप्लोरर

Gujarat: 'अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश को नाकाम', गुजरात के मंत्री बोले- 'ATS और हरियाणा STF ने...'

Gujarat News: गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने रविवार को फरीदाबाद के पाली से रहमान को गिरफ्तार किया था. उसके आतंकवादी होने का संदेह है और वह अयोध्या जा रहा था.

Gujarat Latest News: गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को कहा कि राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया. गृह राज्य मंत्री तीन मार्च को हरियाणा के फरीदाबाद में छापेमारी में 19 वर्षीय अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी को लेकर बात कर रहे थे.

गुजरात एटीएस ने पहले पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के निवासी रहमान को गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा. संघवी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने हाल ही में एक बड़े अभियान को अंजाम दिया. उनकी संयुक्त टीम ने करोड़ों हिंदुओं के पूजनीय स्थल राम मंदिर पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया.’’

आरोपी के आतंकवादी होने का संदेह

उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेगी. सूत्रों ने बताया कि गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और हरियाणा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने रविवार को फरीदाबाद के पाली से रहमान को गिरफ्तार किया था. उसके आतंकवादी होने का संदेह है और वह अयोध्या जा रहा था.

अब्दुल रहमान के माता-पिता ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक रहमान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित मिल्कीपुर कस्बे का रहने वाला है. सूत्रों के अनुसार, रहमान ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने पाली गांव के पास एक खाली मकान में दो हथगोले छिपाए थे. हालांकि, रहमान के माता-पिता ने इस बात से इनकार किया है कि वह किसी आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकता है. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- गुजरात कांग्रेस ने सरकार से की नई फसल बीमा योजना की मांग, जानें- वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget