एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: क्या वजुभाई वाला को गुजरात की चुनावी राजनीति में वापस लाने पर विचार कर रही है बीजेपी?

Gujarat News: गुजरात में साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी अब नया दांव चलने की तैयारी में हैं. खबर है कि, बीजेपी गुजरात की चुनावी राजनीति में वजुभाई वाला को वापस लाने पर विचार कर रही है.

Vajubhai Vala in Gujarat: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और गुजरात प्रभारी बी एल संतोष ने दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला के साथ बंद कमरे में बैठक की. सूत्रों ने कहा कि इस बैठक के परिणामस्वरूप वाला को सक्रिय चुनावी राजनीति में वापस लाया जा सकता है. संतोष पिछले तीन दिनों से गुजरात में डेरा डाले हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि वह जमीनी स्थिति का आकलन करने और संगठन व राज्य सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने आए हैं. संतोष ने सोमवार को राजकोट में सौराष्ट्र और कच्छ की 60 विधानसभा सीटों के प्रभारी की बैठक ली. जिसके बाद उन्होंने और राज्य के दो नेताओं ने वाला से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने बंद कमरे में बैठक की.

पार्टी महासचिव विनोद चावड़ा ने कही ये बात
पार्टी महासचिव विनोद चावड़ा ने कहा कि यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी और राजनीति पर चर्चा नहीं हुई. वाला एक ओबीसी नेता हैं, और अतीत में उन्होंने राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया है. उनका जमीनी जुड़ाव है और पार्टी के सभी वर्ग उनका सम्मान करते हैं. सौराष्ट्र क्षेत्र में बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बीच रस्साकशी चल रही है, जिसका नतीजों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. ऐसे में पार्टी एक तटस्थ चेहरे की तलाश में है, जो सभी को स्वीकार्य हो.

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: सीएम केजरीवाल बोले- "हमारी सरकार बनी तो गुजरात के युवाओं को प्राइवेट नौकरी में 80 फीसदी मौका"

अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा
गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने प्रचार-प्रसार में जुटी है. गुजरात में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं. आज सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात के भावनगर में युवाओं को संबोधित कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का कहना है कि गुजरात के युवा भी अच्छी शिक्षा और रोजगार चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat: अरविंद केजरीवाल बोले- सुन रहे थे कि मनीष सिसोदिया को 10 दिन में गिरफ्तार करेंगे लेकिन अब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget