एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: सीएम केजरीवाल का गुजरात सरकार पर निशाना, महाव्यापम घोटाला होने का लगाया आरोप

Gujarat Politics: दिल्ली के सीएम और मनीष सिसोदिया गुजरात दौरे पर आये हुए थे. इस दौरान उन्होंने युवाओं से बातचीत की और रोजगार को लेकर कई बड़े वादे किये.

Arvind Kejriwal in Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी शासित गुजरात में महाव्यापम घोटाला हुआ है और राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र वर्षों से लीक होते रहे हैं. उन्होंने वादा किया कि अगर इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है तो प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कानून बनाया जाएगा जिसमें 10 साल की जेल का प्रावधान होगा. चुनावी राज्य में युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार बनने पर निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाला कानून लाया जाएगा. उन्होंने सरकार बनने पर 15 लाख नौकरियों का वादा भी दोहराया.

टाउन हॉल में क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भावनगर में युवाओं के साथ ‘टाउन हॉल’ बैठक में कहा, 'क्या कोई व्यक्ति प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर जेल गया है? वे अब जेल जाएंगे (जब आप की सरकार बनेगी). मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला था. गुजरात में महाव्यापम घोटाला चल रहा है.' व्यापम घोटाला एक प्रवेश परीक्षा और भर्ती घोटाला था जो 2013 में मध्य प्रदेश में सामने आया था.

Bilkis Bano: बिलकिस बानो के पैतृक गांव से मुसलमान परिवार कर रहे पलायन, जानिए क्या है पूरा मामला

मनीष सिसोदिया को क्या बोले केजरीवाल?
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'उन्होंने एक झूठे मामले के आधार पर मनीष सिसोदिया (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) के यहां सीबीआई की छापेमारी कराई, जबकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था. लेकिन (गुजरात में सरकारी परीक्षा) के प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ कोई सीबीआई छापेमारी नहीं की गई. क्यों? क्योंकि प्रश्नपत्र लीक के पीछे उनके अपने ही लोग हैं.' इस मौके पर सिसोदिया भी मौजूद थे.

प्रश्नपत्र लीक का उठाया मुद्दा
केजरीवाल ने 2015 के बाद से गुजरात में प्रश्नपत्र लीक के कई मामलों का जिक्र किया और कहा कि क्या बीजेपी सरकार को शर्म आती है? उन्होंने कहा, 'वे परीक्षा आयोजित नहीं करा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे?' उन्होंने कहा, 'अगर गुजरात में आप की सरकार बनती है, तो वह प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ 10 साल की जेल के प्रावधान के साथ एक कानून लाएगी. हम 2015 के बाद से प्रश्नपत्र लीक के मामलों की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा. दिसंबर (चुनाव) के बाद प्रश्नपत्र लीक करने वाले सावधान रहें.'

केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में एक मंत्री ने कहा था कि सरकारी नौकरियों में सत्ताधारी दल के लोगों को वरीयता दी जाएगी. उन्होंने कहा, 'क्या सरकारी नौकरियां आपके पिता की हैं? सरकारी नौकरियां किसी पार्टी की नहीं बल्कि गुजरात के युवाओं की हैं. हम पारदर्शी तरीके से भर्तियां करेंगे और प्रक्रिया में बदलाव लाएंगे.'

रोजगार को लेकर किए वादे
उन्होंने अगले पांच वर्षों में गुजरात के हर युवा के लिए 15 लाख रोजगार पैदा करने के आप के वादे को दोहराया. उन्होंने कहा कि आप ने एक भर्ती कैलेंडर तैयार किया है जिसमें आप सरकार बनने के एक साल के अंदर विभिन्न पद भरे जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि वह जानते हैं कि नौकरियों कैसे पैदा की जाती हैं और दिल्ली में उनकी सरकार ने विभिन्न माध्यमों से 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है. उन्होंने कहा, 'हमारा इरादा साफ है. मैं गुजरात के सभी युवाओं को नौकरी देने की गारंटी देता हूं.'

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि एक पार्टी के एक नेता अपनी तस्वीर उसी न्यूयॉर्क टाइम्स समाचार पत्र में प्रकाशित करना चाहते थे, जिसमें सिसोदिया की एक तस्वीर प्रकाशित हुई थी. केजरीवाल ने कहा कि उन नेता ने पैसों की पेशकश की लेकिन अखबार ने यह कहते हुए इसे ठुकरा दिया कि यह उनकी मीडिया की तरह नहीं है. उन्होंने कहा, 'उनका मानना ​​है कि दुनिया में सब कुछ बेचा जा सकता है. लेकिन सब कुछ नहीं बेचा जा सकता है, कई चीजें ईमानदारी से चलती हैं. सिसोदिया ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए बहुत मेहनत की, स्वतंत्र भारत में किसी भी शिक्षा मंत्री ने ऐसा नहीं किया.'

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: क्या वजुभाई वाला को गुजरात की चुनावी राजनीति में वापस लाने पर विचार कर रही है बीजेपी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget