एक्सप्लोरर

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार अभियान, आठ दिसंबर को होगा इनके भाग्य का फैसला

Gujarat Election: गुजरात में पहले चरण के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आज 89 सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा. गुजरात में लगातार बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 पर मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा. इन 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है. शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा. बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को क्रमश: भावनगर और गांधीधाम (कच्छ जिला) में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

गुजरात के चुनावी मैदान में ये दिग्गज
गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, छह बार से विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी के 'नायक' कांतिलाल अमृतिया, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नड्डा और बीजेपी के अन्य नेता पहले चरण में किस्मत आजमा रहे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले ही रैलियां कर चुके हैं.

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है. उन्होंने इन चुनाव में गुजरात की जनता से कई वादे किए हैं. राज्य में पिछले 27 वर्ष से बीजेपी का शासन है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे बीजेपी उम्मीदवारों के लिए मंगलवार को प्रचार करेंगे.

गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. गुजरात के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी चुनावी मैदान में है. गुजरात में आम ने इशुदान गढ़वी को अपना सीएम फेस बनाया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: खंभालिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए AAP सीएम फेस इशुदान गढ़वी का किस से होगा सामना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget