एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: खंभालिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए AAP सीएम फेस इशुदान गढ़वी का किस से होगा सामना?

Gujarat Election: गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी ने इशुदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है. खंभालिया सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी खंभालिया से मैदान में हैं, जिसके चलते इस सीट पर सबकी नजरें हैं. गढ़वी को इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना होगा, जहां से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विक्रम मदाम को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने मुलुभाई बेरा को उतारा है.

‘आप’ में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक लोकप्रिय गुजराती समाचार वाचक रहे गढ़वी की छवि अच्छी है और वह राज्य में अपनी पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में उभरे हैं, लेकिन चुनावी जानकारों का कहना है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के सामाजिक समीकरण उनके लिए एक चुनौती हैं.

क्या है इस सीट पर जातीय समीकरण?
दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य मदाम और राज्य के पूर्व मंत्री बेरा दोनों अहीर समुदाय से संबंध रखते हैं. जाति के हिसाब से इस सीट पर अहीर समुदाय से संबंध रखने वालों की संख्या सबसे अधिक है जबकि मुसलमान मतदाता भी काफी महत्वपूर्ण हैं. चुनाव पर नजर रखने वालों का कहना है कि मतदान में जाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ‘आप’ नेता गढ़वी को नुकसान हो सकता है क्योंकि इस सीट पर उनके समुदाय के मतदाताओं की संख्या बहुत कम है जबकि मुसलमानों का रूझान कांग्रेस की तरफ है.

हालांकि, गढ़वी ने खुद को एक किसान के बेटे के रूप में पेश किया है. उन्होंने कहा है कि वह सभी के लिए काम करेंगे और सामुदायिक पहचान को बढ़ावा नहीं देंगे. ‘आप’ के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गढ़वी रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगे. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि मुकाबला उनके दलों के बीच है और ‘आप’ इस लड़ाई में तीसरे स्थान पर रहेगी. हालांकि, ‘आप’ सदस्यों का कहना है कि परंपरागत रूप से दोनों बड़े दलों को उनकी पार्टी के आने से “झटका” लगा है.

कब-कब जीती बीजेपी?
बीजेपी ने 2007 और 2012 में यह सीट जीती थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में वह कांग्रेस से हार गई थी. कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में यह सीट बरकरार रखी थी. खंभालिया देवभूमि द्वारका जिले में पड़ता है, जो सौराष्ट्र क्षेत्र का एक हिस्सा है. इस सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है. राज्य में दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

गुजरात चुनाव में गोधरा के 72 हजार मुस्लिम वोटरों का किसे मिलेगा समर्थन? पिछले निकाय चुनाव में AIMIM ने किया था बड़ा उलटफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget