एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: 'AAP है कांग्रेस की कार्बन कॉपी, सिर्फ बीजेपी देगी आपका साथ', गुजरात में बोले योगी आदित्यनाथ

Gujarat Election: गुजरात में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैली कर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. गुजरात में सीएम योगी ने AAP को कांग्रेस की कार्बन कॉपी बताया है.

Gujarat Assembly Election 2022: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की कार्बन कॉपी है. उनका भी रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता है. आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. कोरोना में जनमानस से खिलवाड़ कर रहे थे. अराजकता और भ्रम फैलाते थे. इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभाओं (द्वारका, रापर और ध्रांगध्रा) में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा. चुनावी व्यस्तता के बीच योगी आदित्यनाथ ने आस्था की डगर भी नहीं छोड़ी और द्वारकाधीश मंदिर में जाकर शीश नवाया. योगी आदित्यनाथ की धुआंधार रैली की बदौलत बीजेपी गुजरात में फिर कांग्रेस का सफाया करने की तरफ बढ़ रही है.

द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा
योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि जाकर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन किया. उन्होंने चार धाम में से प्रमुख भगवान द्वारकाधीश को कोटि-कोटि नमन किया. इसके बाद द्वारका विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार पबुभा वीरमभा माणेक के पक्ष में पहली रैली की. यूपी की भावनाओं से लोगों को जोड़ते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि आपने हमारे कान्हा को द्वारकाधीश बना दिया.

उनका जन्म 5 हजार वर्ष पहले यूपी के मथुरा में हुआ था. उनकी बाल लीलाओं से मथुरा, वृंदावन व बरसाना उपकृत है. उन क्षेत्रों को हमने तीर्थ बना दिया. असुरों का संहार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारका पधारे थे और आपने उन्हें यहां का राजा बना दिया. सीएम ने गुजरात को प्रेरणा की धरती बताया.

आप और कांग्रेस पर बोला हमला
सीएम कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी पर भी हमलावर रहे. कहा कि सीएम ने विश्वास दिलाया-कांग्रेस न आप, बीजेपी देगी साथ. सीएम ने कहा कि यहां के प्रत्याशी द्वारकाधीश मंदिर की पूजा परंपरा से जुड़े हैं. शिव के अनन्य भक्त हैं. हमें भक्त और सेवक ही चाहिए. जो प्रत्याशी सेवक के रूप में जनता को जनार्दन के रूप में देखे, उसे ही चुनें. आपकी और द्वारकाधीश की सेवा के लिए बीजेपी ने पबुभा माणेक को उम्मीदवार बनाया.

उनके खिलाफ लड़ रहे सात उम्मीदवार आज इस मंच पर हैं. बीजेपी प्रत्याशी शिव-शिव के रूप में विख्यात हैं. शिव का तात्पर्य ही कल्याण है. विश्वास है कि सेवा व कल्याण की परंपरा को बीजेपी के प्रत्याशी अनवरत रूप से बढ़ाएंगे.

गिनाए विकास कार्य
गुजरात में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं. यहां विकास की हर इमारत पर नरेंद्र भाई का नाम लिखा है. वे गुजरात के लिए निरंतर चिंतित रहते हैं. अत: विकास के अभियान को बढ़ाने के लिए कमल के फूल पर वोट दें. रापर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह जडेजा की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने आमजनों को गुजराती में राम-राम किया, फिर कच्छ में कमल खिलाने का आह्वान किया.

कहा कि जडेजा का परिवार 7 पीढ़ी से जनता की सेवा के लिए समर्पित है. सीएम ने कहा कि यहां से कुछ दूर नाथ संप्रदाय का प्रमुख स्थल नंदकोट भी है. भुज के भूकंप के दौरान वहां आने का अवसर मिला था. नाथ योगियों ने कभी यहां कठिन तपस्या की थी. जडेजा राजाओं ने बाद में यहां नंदकोट का किला बनाया था. गुजरात की धरती संकट में नेतृत्व देती है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जहां आती है, दंगे, गुंडागर्दी व कर्फ्यू लाती है. यह उनके जींस का हिस्सा है. पहले गुजरात में यही सब होता था पर जब नरेंद्र मोदी सीएम बने, यह सब समाप्त हो गया. इसके बाद से गुजरात विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रहा है. कांग्रेस पर विश्वास न करना. जब सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और बीजेपी जब राम मंदिर आंदोलन को समर्थन देने के लिए खड़ी हुई तो भी कांग्रेस ने विरोध किया. आस्था का सम्मान केवल बीजेपी करती है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में क्या बागी नेता बीजेपी के लिए बनेंगे सिर का दर्द? किसका बिगाड़ेंगे खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Hero Xoom 125 vs TVS Ntorq 125 | Auto Live #hero #tvs
Real-World Range Test of Tata Harrier EV | Shocking Results! #tatamotors
Maruti Suzuki Victoris Review | Auto Live #marutisuzuki #victoris
Sansani: दिलजली सनम का आखिरी रोमांस | ABP News
IPL 2026 ऑक्शन में Cameron Green बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
मानुषी छिल्लर के चमकते चेहरे का राज क्या है? एक्ट्रेस ने खुद बता दी स्किनकेयर रूटीन
मानुषी छिल्लर की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपना ये टिप्स, चमकने लगेगा चेहरा
World Expensive Tea: यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
Kidney Repair: सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
Delhi Pollution News: गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
Embed widget