एक्सप्लोरर

Amreli News: गुजरात के अमरेली में घर के किचन में बैठा मिला शेर, परिवार के उड़े होश! देखें वीडियो

Amreli Lion News: गुजरात के अमरेली जिले में एक शेर के घर में घुसने से एक परिवार की रात दहशत में बदल गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Amreli Lion Video: गुजरात के जंगलों में शेरों की बढ़ती गतिविधि अब रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी है, जिससे लोगों में डर और चिंता बढ़ रही है. अमरेली जिले में एक परिवार के लिए बुधवार (2 अप्रैल) रात डरावनी साबित हुई, जब उन्होंने अपने घर की रसोई में एक शेर को बैठे हुए पाया. यह नजारा देख परिवार दहशत में आ गया और अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा.

यह घटना मुलुभाई रामभाई लखानात्रा के घर में घटी, जब शेर छत में बने एक खुले हिस्से से अंदर घुस आया. एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में शेर के घुसते ही अफरा-तफरी मच गई. परिवार ने शोर मचाकर आस-पास के ग्रामीणों को सतर्क किया, जिसके बाद गांववालों ने मिलकर रोशनी और शोरगुल की मदद से शेर को भगाने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर दीवार पर बैठा हुआ है और रसोई की ओर झांक रहा है. इस दौरान एक ग्रामीण ने टॉर्च की रोशनी उसके चेहरे पर डाली, जिससे शेर कुछ देर के लिए कैमरे की ओर देखता है और उसकी आंखें अंधेरे में चमकती हुई नजर आती हैं. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शेर को घर से बाहर भगाया गया. सौभाग्यवश, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.

गौरतलब है कि अमरेली जिले में शेरों का रिहायशी इलाकों में आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले, फरवरी में इसी जिले में भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर एक एशियाई शेर सड़क पार करता हुआ देखा गया था. शेर के सड़क पर आने से यातायात लगभग 15 मिनट तक रुका रहा और वाहन चालकों ने उसे सुरक्षित पार करने के लिए अपने वाहन रोक दिए थे. इस पूरी घटना का वीडियो भी कार में बैठे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया था.

गुजरात में गिर वन क्षेत्र से सटे इलाकों में शेरों की आवाजाही आम होती जा रही है. वन विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि मानव और वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget