एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash: विश्वास कुमार अस्पताल से डिसचार्ज, भाई की अंत्येष्टि में हुए भावुक, सफर में थे साथ

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना के एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. वो भाई अजय की अंत्येष्टि में शामिल हुए.

Ahmedabad plane crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना के एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश को अहमदाबाद सिविल अस्पताल से ठीक होने के बाद मंगलवार (17 जून) शाम छुट्टी दे दी गई. इसके बाद वह अपने भाई अजय की अंत्येष्टि में शामिल हुए, जो उनके साथ उसी विमान में यात्रा कर रहे थे. अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अजय के पार्थिव शरीर की डीएनए परीक्षण के बाद पहचान की पुष्टि हुई और बुधवार तड़के उसे परिवार को सौंप दिया गया.

आपातकालीन दरवाजे के पास थी सीट

40 वर्षीय विश्वास, जो लंदन के ब्रिटिश व्यवसायी हैं, और उनके भाई अजय, दीव के मूल निवासी थे, वे केंद्र शासित प्रदेश दीव में अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद लंदन लौट रहे थे. विश्वास ने बताया कि उनकी सीट (11ए) विमान के बाईं ओर आपातकालीन दरवाजे के पास थी, जिसके कारण वे दुर्घटना में बच गए.

उन्होंने बताया कि विमान का वह हिस्सा, जिसमें मैं बैठा था, एक हॉस्टल परिसर के भूतल पर गिरा. जब मैंने देखा कि दरवाजा टूट गया है. मैंने बाहर निकलने की कोशिश की और बच निकला.

प्लेन क्रेश में मारे गए भाई का किया अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विश्वास को अपने भाई के पार्थिव शरीर को कंधे पर ले जाते हुए दीव के श्मशान घाट पर जाते देखा गया. स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि अजय का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह दीव में परिवार द्वारा किया गया, जिसमें विश्वास भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी मुलाकात

12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद 242 यात्रियों को लेकर जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में विश्वास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

यूके से परिवार पहुंचा भारत

विश्वास के परिवार के सदस्य यूनाइटेड किंगडम से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाए गए वायरल वीडियो में विश्वास को दुर्घटना के बाद चोटिल अवस्था में एंबुलेंस की ओर जाते देखा गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget