एक्सप्लोरर

Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश से बुरा हाल, नदी में बह गई कार, 5 लापता, अलर्ट जारी

Gujarat Rain News: मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान गुजरात के दाहोद, वलसाड, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, सूरत, नवसारी, भरूच और डांग सहित कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

Gujarat Weather News: गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया. खासकर बोटाड जिले में, जहां 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है. उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ सड़कें तथा पुल यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है.

बोटाड की जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने बताया, ‘‘बरवाला तालुका के निचले इलाकों में रहने वाले 40 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, क्योंकि नजदीकी बांध के ऊपर से पानी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.’’

सरकारी और निजी स्कूल आज रहेंगे बंद

बोटाड के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे. रॉय ने कहा कि भारी बारिश के बाद लाठीदाद गांव में उफनती नदी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए पांच लोगों को तलाशने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बताया, ‘‘ हादसे के समय कार में कुल नौ यात्री सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने तुरंत बचा लिया जबकि सात अन्य लापता हो गए. दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है. हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) से बचाव कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया है.’’

उनके अनुसार, गधाडा तालुका के एक गांव में जलभराव के कारण कम से कम एक दर्जन लोग फंसे हुए हैं और उन्हें भी बचाने के प्रयास जारी हैं.

कहां-कहां हुई भारी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बोटाड, भावनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘मूसलाधार बारिश’’ हुई, जबकि सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, अहमदाबाद, आणंद, भरूच और सूरत जैसे अन्य जिलों में ‘‘ भारी बारिश’’ हुई.

आईएमडी की विज्ञप्ति के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है तथा गुजरात क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा इससे जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है.

इन जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दाहोद, वलसाड, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, सूरत, नवसारी, भरूच और डांग सहित गुजरात के कई हिस्सों में ‘‘मूसलाधार बारिश’’ की संभावना है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हुए पिछले 12 घंटों के दौरान बोटाड जिले के बरवाला तालुका में 178 मिमी बारिश हुई, जो गुजरात में सबसे अधिक है.

एनडीआरएफ की टीम तैनात

एनडीआरएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसने बचाव अभियान के लिए कच्छ, भावनगर और बोटाड जिलों में एक-एक टीम तैनात की है.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार रात कहा कि विभिन्न जिलों में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारियों को नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget