एक्सप्लोरर

Ahmedabad Accident: अहमदाबाद में कई गाड़ियों को टक्कर मारने पर टैक्सी चालक को भीड़ ने पीटा, बोनट के पास मिली लाश

Ahmedabad Accident Case: अहमदाबाद में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले टैक्सी ड्राइवर की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में पांच से छह लोगों को हिरासत में लिया है.

Gujarat Accident Case: गुजरात के अहमदाबाद में भीड़ की कथित पिटाई से टैक्सी चालक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार (15 अप्रैल) रात जुहापुरा इलाके में हुई. चालक पर संदेह था कि वह नशे में था, जिसके कारण उसकी गाड़ी से कई दुर्घटनाएं हुईं.

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में पांच से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि चालक की मौत भीड़ द्वारा पीटे जाने से हुई या किसी अन्य कारण से. उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

नशे में गाड़ी चला रहा था

पुलिस उपायुक्त (जोन 7) शिवम वर्मा ने बताया कि जान गंवाने वाला कौशिक चौहान (35) लापरवाही से टैक्सी चला रहा था, जिसके कारण रास्ते में उसकी टैक्सी कई वाहनों से टकरा गई. उन्होंने बताया कि जब उसकी टैक्सी से कई दुर्घटनाए हो गईं तो कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और जुहापुरा में उसे पकड़ लिया. जुहापुरा अल्पसंख्यक समुदाय की बहुलता वाला क्षेत्र है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक टैक्सी चालक नशे में गाड़ी चला रहा था और उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद आस-पास के लोग उसके पीछे दौड़े और उसे अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में पकड़ने में कामयाब हो गए और वहां उसकी उनसे हाथापाई हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे मृत पाया.

शव कार के बोनट के पास मिला

वेजलपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शव मंगलवार रात करीब नौ बजे कार के बोनट के पास मिला और बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया. वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

वेजलपुर के निरीक्षक रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि उसे भीड़ ने मारा है. हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और फुटेज में दिख रहे कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है.’’

यह भी पढे़ं

गुजरात में निकाय और विधानसभा चुनाव पर फोकस, AAP ने की 450 पदाधिकारियों की नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget