एक्सप्लोरर

गुजरात में निकाय और विधानसभा चुनाव पर फोकस, AAP ने की 450 पदाधिकारियों की नियुक्ति

Gujarat News: आम आदमी पार्टी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए गुजरात इकाई का विस्तार कर रही है. पार्टी ने गुजरात में 450 से अधिक पदाधिकारी नियुक्त किए हैं.

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी  के 'मिशन विस्तार 2027' के चलते गुजरात में मंगलवार को 450 से अधिक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. दरअसल आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी गुजरात इकाई का विस्तार कर रही है. गुजरात के पार्टी प्रभारी गोपाल राय और सब प्रभारी दुर्गेश पाठक के गुजरात इकाई की कमान संभालने के बाद 450 से अधिक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

आम आदमी पार्टी के  मिशन विस्तार 2027 के तहत, सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए ज़ोनल इंचार्ज, लोकसभा इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं और सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा इंचार्ज और सह-इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं.

आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भरूच, भावनगर, जामनगर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, देवभूमि द्वारका, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली और गांधीनगर में नियुक्तियां की गई हैं. आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि जल्द की गुजरात को लेकर अधिक नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी.

कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी

बीते 12 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने गुजरात के 33 जिलों और 8 प्रमुख शहरों में पार्टी इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी के लिए 42 एआईसीसी और 183 प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था.

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि एआईसीसी द्वारा नियुक्त नौ सदस्यीय समिति ने जिला इकाइयों को मजबूत करने और उसके अध्यक्षों को अधिक शक्तियां देने की सिफारिश की थी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इन सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी है. मेरे अनुरोध पर पार्टी ने गुजरात में इन सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए पायलट परियोजना के तहत इसे शुरू करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि अलग-अलग पांच सदस्यीय समूह 41 जिला इकाइयों में से प्रत्येक के लिए नए जिला इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करेगा. ऐसे एक समूह में एक एआईसीसी पर्यवेक्षक और चार पीसीसी पर्यवेक्षक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात में पूरी प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने बनाई PMU यूनिट, अब इस विभाग की हर बड़ी परियोजना की करेगी निगरानी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget