एक्सप्लोरर

'गुजरात AAP के दफ्तर में हुई चोरी, दस्तावेज...', इसुदान गढ़वी का बड़ा दावा

Gujrat News: गुजरात AAP के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी के मुताबिक मेरे चेंबर का ताला तोड़ कर टीवी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी हुई है. कार्यालय से पार्टी की रणनीति से संबंधित डॉक्यूमेंट भी गायब हैं.

Gujrat Latest News: गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ( Isudan Gadhvi) ने पार्टी के कार्यालय में रविवार को दिन दहाड़े चोरी होने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि कार्यालय में कोई सोना-चांदी तो होती नहीं है, इसलिए चोरी का मकसद साफ है. 

उन्होंने कहा कि मेरे चेंबर का ताला तोड़ कर टीवी के साथ महत्वपूर्ण  दस्तावेज की चोरी होने की संभावना है. इसके अलावा कार्यालय में पार्टी की रणनीति से संबंधित डॉक्यूमेंट थे. 

सीएम से की प्रभावी कार्रवाई की मांग

गुजरात आप अध्यक्ष इसुदान गढ़वी के अनुसार चोरी की यह घटना 3 नवंबर  2024 की है. इस घटना के बाद इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात में आम इंसान तो छोड़िए राष्ट्रीय राजनीतिक दल का कार्यालय भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा है कि पार्टी दफ्तर में चोरी की घटना को लेेकर वह लोकल पुलिस थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराएंगे. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को इस मसले पर प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है. 

विधानसभा चुनाव में जीती थी 5 सीटें

बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का मुख्य कार्यालय अहमदाबाद के बाटा चौक के नजदीक है. पार्टी दफ्तर आश्रम रोड से लगे नवरंगपुरा में है, जो अहमदाबाद का पॉश इलाका माना जाता है.

आम आदमी पार्टी ने साल 2022 में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में कुल 182 सीटों में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी को विधानसभा चुनावों में 14 फीसदी वोट मिले थे. इसके दम पर पार्टी गुजरात की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई. गुजरात के प्रदर्शन के बाद ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की सियासी हैसियत में काफी इजाफा हुआ, जिसका लाभ पार्टी चुनाव में उठाने का प्रयास करती है. 

ये भी पढ़ें: Gujarat News: गुजरात के कच्छ में कांपी धरती, 3.4 तीव्रता से आया भूकंप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget