एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: गुजरात सरकार ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली के लिए जारी की गाइडलाइंस

गुजरात में दशहरे के मेले, रामलीला, रावण दहन जैसे बड़े कार्यक्रमों में ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा.

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने राज्य में मौजूदा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे त्योहारों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन नियमों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कोई गरबा आयोजित नहीं किया जा सकता है. हालांकि स्थानीय अधिकारियों से अनुमति के बाद मूर्ति की सार्वजनिक रूप से खुले स्थान पर पूजा की जा सकती है, लेकिन मूर्तियों को छूने या प्रसाद बांटने की अनुमति नहीं होगी.

इसके साथ ही दशहरे के मेले, रामलीला, रावण दहन जैसे बड़े कार्यक्रमों में ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा. ज्यादा से ज्यादा 200 लोग ही मेले में इकट्ठा हो सकेंगे. इन कार्यक्रम की समयसीमा भी केवल एक घंटे की तय की गई है. राज्य सरकार के ये दिशा-निर्देश 15 अक्टूबर से लागू होंगे.

गाइडलाइंस के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. आयोजकों को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है. साथ ही स्टेज, माइक, कुर्सी समेत सभी सामानों को समय-समय पर सैनिटाइज करना होगा. इस दौरान थूकना, पान-मसाला और गुटखे का सेवन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

गुजरात में कोरोना की स्थिति गुजरात में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1116 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,47,789 हो गई है. फिर 7 मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3538 तक जा पहुंचा. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1129 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. इसके साथ ही राज्य में कोराना से उबरने वालों की कुल संख्या 1,27,786 हो गई. राज्य में 16,465 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 86 मरीज वेंटिलेटर के सहारे सांस ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें इमानदारी की मिसाल: गुजरात के सूरत में शख्स को मिला हीरों से भरा पैकेट, बाद में लौटाया सीएम से पीएम तक, लगातार 20 साल से नरेंद्र मोदी का मैजिक जारी, पहले गुजरात अब देश भर में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget