एक्सप्लोरर

गोंडाः बाढ़ ने करीब 5 हजार की आबादी की प्रभावित, अब घटने लगा है नदी में पानी

गोंडा में पिछले एक महीने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं. करीब 5 हजार की आबादी इससे प्रभावित हुई है. हालांकि, अब घाघरा नदी का जलस्तर कम होने लगा है.

गोंडा, एबीपी गंगा। पिछले एक महीने से गोंडा के दो तहसील क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं. हालांकि, अब घाघरा नदी का जलस्तर काफी हद तक कम हुआ है. लेकिन लोगों की दुश्वारियां जस की तस बनी हुई हैं. खेतों में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है. लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थान या बांध पर रहने को मजबूर हैं. बांध पर रह रहे लोगों को पानी पीने की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सारे बाढ़ पीड़ित बांध पर अपने जरूरी सामान और मवेशियों के साथ रह रहे हैं. गांव में वही लोग हैं, जो अपने सामान की रखवाली करने में जुटे हैं. दोनों तहसील को मिलाकर लगभग 5000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि नकहारा गांव सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत किट के साथ सभी जरूरी सुविधाएं बांटी जा रही हैं।

कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे बसे नकहारा गांव में नदी का जलस्तर अब खतरे के निशाने से नीचे है. हालांकि, गांव की परेशानियां कुछ कम नहीं हुई है. गांव के करीब 95 फीसदी लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हैं. वहीं, करीब 5 फीसदी लोग गांव में अपने सामान की रखवाली करने में जुटे हैं.

इनका कहना है कि अभी तक एक बार राहत किट मिली है. वहीं, पानी पीने के लिए इन्हें एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है. हालांकि, कभी-कभी ये लोग नदी का पानी पी लेते हैं. कभी किसी का हैंडपंप खाली मिलता है तो वहां से पानी ले आते हैं. इनका कहना है कि पानी पीने के लिए लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा है.

वहीं, पूरे मामले पर जिला अधिकारी डॉ. नितिन बंसल से बात की. उनका कहना है कि कर्नलगंज क्षेत्र के नकहारा गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया करा दिया गया है. पीने के पानी के लिए टैंकर लगवा दिया गया है. क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गई हैं ताकि लोग पानी शुद्ध करके पी सकें. चिकित्सा टीम वहां के लोगों और पशुओं का टीकाकरण करवाने में जुटी है. बंसल ने कहा कि प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है.

ये भी पढ़ेंः बागपतः पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक अन्य साथी फरार कानपुरः पुलिस लाइन बैरक का बरामदा गिरा, कई सिपाही मलबे में दबे, अब तक एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget