एक्सप्लोरर

MP और Chhattisgarh में डूबने से सगे भाईयों समेत 4 लोगों की मौत, पुलिस कर रही है जांच 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में डूबने से सगे भाईयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Four Died Due to Drowning: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में नर्मदा नदी (Narmada River) के जलाशय (बैकवाटर) में 2 युवकों की डूबने से मौत (Death) हो गई. मामले को लेकर सोमवार को बीड थाने के प्रभारी रामप्रसाद यादव (Ramprasad Yadav) ने बताया कि घटना रविवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर संत सिंगाजी की समाधि स्थल के पास जलाशय की है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खंडवा निवासी अभिषेक कुशवाहा (23) और विकास फूलमाली (25) के तौर पर हुई है. यादव ने बताया कि दोनों अपने परिवार के साथ संत सिंगाजी समाधि स्थल पर दर्शन करने गए थे. शाम साढ़े पांच बजे के करीब वो नर्मदा नदी पर बने बांध के 'बैकवाटर' में नहाने के लिए उतरे, लेकिन गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई.

परिजनों को सौंपे गए शव 
रामप्रसाद यादव ने कहा कि बाद में परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. यादव के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि बाद में दोनों को मुंडी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. 

सगे भाइयों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले से भी इसी तरह का मामला सामने आया है. यहां तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के खरसिया पुलिस चौकी के अंतर्गत महका गांव में तालाब में डूबने से गांव के ही रहने वाले मुकेश शर्मा के बेटे श्याम शर्मा (12) और सागर शर्मा (10) की मौत हो गई.

गहरे पानी में चले गए लड़के
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मुकेश शर्मा के बेटे श्याम और सागर सोमवार की सुबह तालाब में नहाने गए थे. उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान दोनों लड़के गहरे पानी में चले गए और डूब गए. जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तब दोनों लड़कों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, वहां चिकित्सकों ने दोनों बालकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Bhopal News: BJP महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोले सीएम शिवराज, पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया है

MP News : जिस गांव में सीएम शिवराज ने दलित के घर खाया बेर, उसी गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका, एसपी-कलेक्टर ने करवाई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget