एक्सप्लोरर

एटाः प्रभारी जिला अधिकारी कंचन शरण को कोरोना योद्धा कह रहे हैं लोग, जानिए क्यों ?

एटा की प्रभारी जिला अधिकारी कंचन शरण को लोग कोरोना योद्धा कह रहे हैं. जानिए लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं.

एटा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के एटा में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जेल के बाद अब कोरोना का संक्रमण प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गया है. जनपद में जिला अधिकारी सहित अपर जिला अधिकारी (प्रशासन), अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1600 को पार कर गई है.

अब लोगों में कोरोना को लेकर डर दिखने लगा है. फिलहाल, अलीगढ़ मंडल की उपायुक्त महिला आईएएस कंचन सरन ने एटा के प्रभारी जिला अधिकारी की कमान संभाल ली है. कंचन सरटा ने आम जन मानस को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है. सड़कों पर मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं. साथ ही जरूरतमंद लोगों को मास्क भी बांटे जा रहे हैं. नवागत प्रभारी महिला जिला अधिकारी की ये पहल कोरोना ग्रस्त एटा जनपद में आशा की नई किरण का संचार कर रही है. लोग उन्हें कोरोना योद्धा कहकर पुकारा रहे हैं.

ठप पड़ गया था काम गौरतलब है कि एटा में कई प्रशासनिक अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक कामकाज ठप पड़ गया था. अधिकारियों में इस कदर डर बैठ गया कि वे कार्यालय आने को तैयार नहीं हो रहे थे. जिसके बाद एटा की ठप्प पड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के लिए अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने अलीगढ़ मंडल की महिला उपायुक्त आईएएस कंचन शरन को एटा की प्रभारी जिला अधिकारी के तौर पर भेजा. कंचन शरन ने प्रभार संभालते ही एटा में सुस्त पड़े प्रशासनिक कार्यों को गति दी. साथ ही लोगों में जागरूकता भी फैलाने का काम किया. एटा जनपद के लोग उन्हें कोरोना योद्धा कहकर पुकारने लगे हैं.

लोगों को बांटे मास्क इसी क्रम में एटा में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एटा की नवागत प्रभारी डीएम डा. कंचन सरन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एटा शहर में सड़कों पर भ्रमण कर जायजा लिया. प्रभारी डीएम, एसएसपी ने इस दौरान शहर के माया पैलेस चैराहे से गुजर रहे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी और जरूरतमंद लोगों को मास्क भी वितरित किये. इस अवसर पर प्रभारी जिला अधिकारी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से यदि बचना है तो नियमित रूप से मास्क पहनें, साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी हर हाल में करें. बिना मास्क के घूम रहे कुछ बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं आदि को प्रभारी डीएम, एसएसपी ने मास्क भी वितरित किये और कई लोगों का कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने पर चालान कर हिदायत भी दी.

कोरोना से मुक्ति प्राथमिकता प्रभारी जिला अधिकारी डॉ. कंचन शरन ने बताया कि पूरे जनपद को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए सभी सरकारी कार्यालयों और सावर्जनिक स्थानों को सैनेटाइजे करवाया जा रहा है. कोरोना मरीजों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने स्वयं कोरोना कंट्रोल रूम में जाकर और कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और मरीजों से बातचीत भी की.

ये भी पढ़ेंः

अंबेडकरनगरः छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, एक महीने बाद मौत, पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा ख़बर का असरः उत्तराखंड आने वालों को नहीं करानी होगी कोरोना जांच, होटल में कमरा भी मिलेगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget