एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'नीतीश कुमार के नियंत्रण में...', शिक्षा मंत्री के बयान पर आरसीपी सिंह CM को कह गए बहुत कुछ

RCP Singh Statement: शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बयान पर बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) शनिवार को वेन प्रखंड के भगवान बिगहा गांव में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में पहुंचे थे. वहीं, इस कार्यक्रम के मौके पर आरसीपी सिंह ने एक सभा को भी संबोधित किया, जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नियंत्रण में कोई भी मंत्री नहीं है. मंत्रियों को जो मन में आता है वो बयान देते हैं. तथ्य से परे और इतिहास से परे बयान देते हैं. इसका समाज में क्या प्रभाव पड़ेगा? इस प्रकार के बयान देना अच्छा काम नहीं है. इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है.

शिक्षा मंत्री को लिया आड़े हाथों

बीते दिनों हिलसा में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के द्वारा दिए गए बयान पर आरसीपी सिंह ने कहा कि इस प्रकार का जो बयान प्रदेश में शिक्षा मंत्री देते हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वो शिक्षा मंत्री हैं. आप जानते हैं कि देश में बहुत सारे धर्म है. सभी धर्म का अपना इतिहास है और ये तो दुनिया के लोग जानते हैं जो मेरा सनातन धर्म है वो हिंदू धर्म है और यह तो बहुत प्राचीन है.

'पूरी दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाने जाते हैं'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सदियों से भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों बोलते हैं? सामाजिक मर्यादा के जितने मापदंड है उन्होंने पूरा किया है. एक पुत्र के रूप में, एक पति के रूप में और एक राजा के रूप में जो रामराज की ओर स्थापना करते हैं. रामराज की परिकल्पना करते हैं और उसे जमीन पर उतारा है, वो सिर्फ भारतवर्ष में ही नहीं पूरी दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाने जाते हैं. इस रूप में उनकी पूजा की जाती है.

गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए- आरसीपी सिंह 

वहीं आगे बीजेपी नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री जिनका नाम ले रहे हैं वो भी एक धर्म के संस्थापक हैं. हम लोग सबका सम्मान करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में दूसरे धर्म के जो लोग मानने वाले हैं उनकी भावना को ठेस पहुंचाती है और इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Mohammad Saheb: चंद्रशेखर ने मो. साहब को बताया था पुरुषोत्तम, बीजेपी बोली- शिक्षा मंत्री दिमागी दोष के हो गए हैं शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget