एक्सप्लोरर

गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग महिला और नाबालिग की गला रेतकर हत्या

गोरखुपर के राम-जानकी नगर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यहां एक बुजुर्ग महिला और नाबालिग बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई.

गोरखपुर, एबीपी गंगा। गोरखपुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है. घर के अंदर बुजुर्ग महिला और उसके नाबालिग नाती की लाश मिली है. महिला पति से अलग रहती रही है. तीन दिन पहले ही समझौते के महिला सात साल के अंतराल के बाद पति के घर पर बेटी और नाती को लेकर रहने आई थी. बताया जा रहा है कि उसका पति और बेटे स‍े विवाद रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की.

मामला गोरखपुर के शाहपुर थानक्षेत्र के राम-जानकी नगर का है. यहां एक मकान में हत्‍या की वारदात की सूचना के बाद पुलिस पहुंची. इसके फौरन बाद गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार और अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. घर के भीतर 60 वर्षीय महिला चंदा सिंह और उनके 14 साल के नाती नैतिक की लाश पड़ी मिली है. घटना की सूचना मिलने के बाद डॉग स्‍क्‍वायड और फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और नमूने एकत्र किए. महिला और उसके नाती की गला रेतकर हत्‍या की गई है.

हत्या की वजह का खुलासा नहीं गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में रिटायर्ड रेलकर्मी विरेन्‍द्र की पत्नी चंदा सिंह और उनके नाती नैतिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है. पुलिस इसे सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है. क्योंकि पति-पत्नी में बीते सात साल से अनबन चल रही थी. फिलहाल दोनों एक ही मकान में अलग-अलग रहते रहे हैं. दोनों का तेज चाकू से गला रेता गया है.

घर में चल रहा था विवाद रेलवे से रिटायर वीरेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी चंदा सिंह के बीच 7 साल से अनबन चलती रही है. वीरेन्द्र सिंह ने पत्नी को घर से निकाल दिया, तो वह पचपेड़वा में किराए के मकान में रहने लगी. अभी एक हफ्ता पहले दोनों में समझौता हुआ और विरेन्द्र ने पत्नी चंदा को मकान के तीन कमरे रहने को दे दिए. तब वह यहीं रहने लगी. एक हिस्से में वीरेन्द्र सिंह अपने बेटे विशाल और बहू के साथ रहते रहे हैं. जबकि पत्नी चंदा अपने नाती नैतिक के साथ रहती रही हैं. बेटी सोनी कभी-कभी आती, तो मां के साथ ही रहती रही है.

काफी वक्त पहले आया परिवार शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले विरेन्द्र सिंह के पिता भगवानदास रेलवे में नौकरी के सिलसिले में यहां आए. इसके बाद विरेन्‍द्र सिंह को भी यहीं रेलवे में नौकरी मिल गई. उन्होंने अपना मकान बनवा लिया. विरेन्‍द्र सिंह के तीन बेटे और एक बेटी रही हैं. दो बेटों का देहांत हो चुका है. उन दोनों की शादी नहीं हुई थी. बेटा विशाल नगर निगम में कूड़ा वाहन चलाता है. जबकि बेटी सोनी की शादी मेंहदावल संतकबीरनगर में हुई है. करीब 2400 वर्गफीट के मकान में ही वीरेन्द्र सिंह ने सामने कई दुकानें बनवा रखीं हैं.

ये भी पढ़ेंः

कुंभ को लेकर टिप्पणी पर विवाद बढ़ा तो उदित राज ने दी सफाई, कहा- बहस को तैयार हूं, डॉ. आंबेडकर का दिया उदाहरण कानपुरः दीपावली पर खुशियों की रोशनी के इंतजार में कुम्हार, बिक्री बढ़ने की आस में बना रहे दीये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget