एक्सप्लोरर

Delhi News: बाबा रामदेव आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पतंजलि के खिलाफ षडयंत्र का करेंगे पर्दाफाश

Baba Ramdev : प्रेस कान्फ्रेंस में बाबा रामदेव पतंजलि समूह के विजन और मिशन 2047 की रूपरेखा भी रखेंगे.वो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में समूह की अगले पांच साल की पांच प्रमुख प्राथमिकताएं भी गिनाएंगे.

Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे. इसमें वो पतंजलि (PATANJALI) के खिलाफ चल रहे षणयंत्र का पर्दाफाश करेंगे. इसके साथ ही वो आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक पतंजलि के स्वर्णिम योगदान का खाका भी बताएंगे. यह प्रेस कान्फ्रेंस दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब (Constitution Club of Delhi) में आयोजित की जाएगी. इसमें वो योग, आयुर्वेद, भारतीय शिक्षा एवं चिकित्सा की फिर से प्रतिष्ठा दिलाने के आंदोलन की चर्चा करेंगे. कंपनी के बयान के मुताबिक बाबा रामदेव अगले कुछ सालों में अपनी कंपनियों के आने वाले पांच आईपीओ के बारे में भी जानकारी देंगे. 

पतंजलि का निमंत्रण

बाबा रामदेव की पतंजलि  की ओर से मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में कहा गया है,''हमें यह बताते हुए आनंद हो रहा है कि स्वामी रामदेव नई दिल्ली में 16 सितंबर को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे.मजबूत और स्वस्थ भारत की दिशा में पतंजलि और उसके स्वदेशी आंदोलन को बदनाम करने वाली साजिशों का भी इस कॉन्फ्रेंस में पर्दाफाश किया जाएगा.'' बताया गया है कि इस प्रेस कान्फ्रेंस में बाबा रामदेव पतंजलि समूह के विजन और मिशन 2047 की रूपरेखा भी रखेंगे.वो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में समूह की अगले पांच सालों के लिए पांच प्रमुख प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के बारे में बताएंगे.

बाबा रामदेव की आईपीओ लाने की योजना

इससे पहले बाबा रामदेव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पतंजलि आयुर्वेद,पतंजलि लाइफस्टाइल, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि मेडिसीन के आईपीओ लॉन्च करने की योजना है.इस समय पतंजलि ग्रुप की एकमात्र कंपनी पतंजलि फूड्स ही शेयर बाजार में लिस्टेड है.यह कंपनी पहले रुचि सोया के नाम से शेयर बाजार में लिस्ट थी.पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019 में इस कंपनी को 4,350 करोड़ रुपये में खरीद लिया था. 

कंपनी कमा रही है मुनाफा

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का राजस्व लगातार बढ़ रहा है. यह वित्त वर्ष 2021-2022 में  बढ़कर 10, 664.46 करोड़ रुपये का हो गया है. यह वित्त वर्ष 2020-2021 में  9,810.74 करोड़ रुपये का था. हालांकि कंपनी के मुनाफे में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2021-2022 में थोड़ा कम 740.38 करोड़ रुपये रहा.यह वित्त वर्ष 2020-2021 में 745.03 करोड़ रुपये का था.

पतंजली की एएफएमसीजी बिजनेस का राजस्व बढ़कर 9241.27 करोड़ का हो गया है. यह पिछले वित्तवर्ष में 8778.03 करोड़ का था. वहीं इसके आयुर्वेद बिजनेस का राजस्व पिछले वित्तवर्ष के 925.09 करोड़ की तुलना में बढ़कर 1273.92 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन से आज तिहाड़ जेल में पूछताछ करेगी ईडी, इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की है आशंका

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी, सामान्य से कम हुआ पारा, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget