एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: दिल्ली में पहलवानों का धरना जारी, शनिवार को जंतर-मंतर जाएंगे CM केजरीवाल

Wrestlers Protest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार की शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात कर सकते हैं.

Delhi Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है. देश की राजनीति, खेल और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का भी अब पहलवानों को समर्थन मिलने लगा है. इस बीच अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों से मुलाकात करने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे. वहीं शुक्रवार की शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात कर सकते हैं.

दुनिया के बड़े से बड़े खेल प्रतियोगिताओं में भारत का डंका बजाने वाले नामचीन पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है. इस प्रदर्शन में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित अन्य पहलावनों और उनके समर्थकों की मौजूदगी देखी जा रही है. महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप को लेकर आप लगातार बीजेपी पर हमलावर है. पहले दिन से ही आप के शीर्ष नेताओं ने इस मामले पर कार्रवाई न करने को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है. अब माना जा रहा है कि पहलवानों की सुरक्षा से जुड़े इस बेहद गंभीर विषय पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीएम सहित अन्य नेताओं की पहलवानों से मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी भी और बढ़ेगी.

पहलवानों को मिला कई पार्टियों का समर्थन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पहलवानों ने कहा कि अगर कोई भी दल इस गंभीर मामले को लेकर हमारा समर्थन करना चाहता है तो उन्हें रोक नहीं है. इसके बाद कांग्रेस पार्टी सहित अन्य क्षेत्र के नामचीन हस्तियों ने भारतीय पहलवानों से मुलाकात की. अब आप नेताओं ने भी पहलवानों से मुलाकात का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा आतिशी पहलवानों से मुलाकात करने जंतर-मंतर पर पहुंच सकती हैं. इसके बाद शनिवार को सीएम केजरीवाल भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात करने जंतर-मंतर पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi Wrestlers Protest: नाराज पहलवानों का छठे दिन भी धरना जारी, पोस्टर लगा बताया कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का 'आपराधिक' इतिहास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget