एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे CM केजरीवाल, धरने पर बैठे पहलवानों से मिले, कहा- 'उसको फांसी पर...'

Wrestlers Protest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पंहुचे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.

Delhi Wrestlers Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पंहुचे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे से साथ उन्होंने पहलवानों के समर्थन में बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा कि हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया, ऐसे व्यक्ति को तुरंत सजा देकर फांसी पर लटका देना चाहिए.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, "हमारे देश की किसी भी लड़की के साथ अगर गलत काम हो तो उसे तुंरत गिरफ्तार कर फांसी पर लटका देना चाहिए. लेकिन ये दुख की बात है कि वो लड़कियां, जिन्होंने भारत का राम रोशन किया है. उनके साथ किसी आदमी ने गलत काम किया उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जंतर-मंतर पर क्यों बैठना पड़ रहा है? ऐसी क्या दिक्कत है?"

'पूरा देश इन खिलाड़ियों के साथ खड़ा है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी युवा ओलंपिक खेलने का सपना देखता है वो इनके साथ खड़ा है. पूरा देश इन खिलाड़ियों के साथ खड़ा है. ये अकेले नहीं हैं. जब से ये लड़कियां एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही है तो मेरे मन में सवाल आ रहा है कि मोदी ऐसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं. किसानों के ऊपर इनके एक आदमी ने गाड़ी चढ़ा दी थी, उस पर भी कार्रवाई नहीं करते. मतलब इनका आदमी कुछ भी करे, बेटियों के साथ दुर्व्यवहार भी करता है तब भी उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता.

'मोदी जी ने गरीबों के बच्चों को पढ़ाने वाले को जेल में डाल दिया'

केजरीवाल ने ट्वीट भी किया, "मोदी जी ने गरीबों के बच्चों को पढ़ाने वाले को जेल में डाल दिया और महिला खिलाड़ियों का शोषण करने वाले को गले से लगा लिया?" एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, "भारत मां से प्यार करने वाला हर शख्स इनको समर्थन देने जरूर पहुंचे, चाहे दो दिन की छुट्टी लेनी पड़े." बता दें कि कई महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और इसे मामले को लेकर ही कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Mohalla Clinic: दिल्ली में केजरीवाल सरकार की सौगात, अगले 90 दिनों में खुलेंगे 200 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget