एक्सप्लोरर

World Rabies Day पर दिल्ली में लगेगा कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका, इन जगहों पर लगेगा कैंप

दिल्ली नगर निगम ने 28 सितंबर 2022 को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पालतू और बेसहारा कुत्तों के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया है.

Delhi news: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 28 सितंबर 2022 को विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) के अवसर पर पालतू और आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण (Anti Rabies Vaccine) कार्यक्रम का आयोजन किया है. यह निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम निगम के पशु चिकित्सा विभाग और दिल्ली सरकार के पशु पालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है.

यहां लगेगा कैंप
निगम के अनुसार इसके लिए पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं. इसमें पॉकेट ए-3 मयूर विहार, सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर,पशु चिकित्सालय नंगली, द्वारका सेक्टर-17, डीसी चौक रोहिणी सेक्टर-9/13 में होगा. पिछले कुछ हफ्तों में नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आए हैं. साथ ही मच्छरजनित बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ते देख निगम ने फागिंग शुरू कर दी है. हालांकि केवल उन्हीं स्थानों पर फागिंग की जा रही है जहां से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं.

दिल्ली में आवारा कुत्तों  का आतंक
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में इन दिनों आवारा कुत्तों  का आतंक है. हाल के दिनों में कुत्ता काटने के कई मामले सामने आए हैं. सरकारी अस्पतालों में इन दिनों एंटी रेबीज का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है. कुत्ते के काटने के बाद सरकारी अस्पताल में जो लोग इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं, उनके आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ एक सरकारी अस्पताल में जुलाई के महीने की अगर हम बात करें तो 1626 लोगों को वैक्सीन लगी है. ये आंकड़े सितंबर में काफी अधिक बढ़ गए.

इंजेक्शन लगवाने के आंकड़े चौंकाने वाले
दिल्ली-एनसीआर में कुत्ते के काटने के मामलों में काफी इजाफा देखा गया है. कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी कुत्ते काटने का अपना इलाज करवाते हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में जो लोग इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं उनके आंकड़े काफी चौंका रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Delhi Crime News: मिशन तलाश पर दिल्ली पुलिस, एक साल 132 बच्चों की जिन्दगी बर्बाद होने से बचाया, परिवार से मिलाया

Delhi Police Video: दिल्ली पुलिस ने शेयर किया दीप्ती शर्मा का मांकडिंग वाला वीडियो, रोड पर चलने वालों को दिया ये खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget