एक्सप्लोरर

Bijwasan Railway Terminal: द्वारका-महिपालपुर में रहने वालों के लिए वरदान साबित होगा ये रेलवे टर्मिनल, लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा

Delhi News: दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन को रिडेवलप किया जा रहा है. 270 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड बिजवासन रेलवे स्टेशन को दो फेज में बनाया जाएगा.

Bijwasan Railway Station News: दिल्ली (Delhi) के बिजवासन रेलवे स्टेशन (Bijwasan Railway Station) को रिडेवलप कर विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है. वर्तमान स्टेशन पर मात्र दो प्लेटफॉर्म हैं. जिसे आसपास जगह नहीं होने की वजह से बढ़ाया नहीं जा सकता.

इसी को देखते हुए बिजवासन रेलवे स्टेशन को नए सिरे से बनाने का निर्णय किया गया था. जिसके बाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के काम की शुरुआत हुई. ये वर्तमान रेलवे स्टेशन से हट कर बनाया जा रहा है. 270 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड बिजवासन रेलवे स्टेशन को दो फेज में बनाया जा रहा है. इसे कमलादित्य कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बना रही है. पहले फेज का निर्माण कार्य 2025 मे पूरा होने की संभावना है. इसमें 30 हजार स्क्वायर मीटर में टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है, जो कि इसका मुख्य आकर्षण होगा.

125000 स्क्वायर मीटर एरिया में सर्कुलेटिंग रोड नेटवर्क

इसके अलावा 12500 स्क्वायर मीटर में ऐरकॉन्कोर्स और 125000 स्क्वायर मीटर एरिया में सर्कुलेटिंग रोड नेटवर्क होगा. बिजवासन स्टेशन को रिडेवलप करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि यात्रियों को आने-जाने और वेहिकल के स्मूथ मूवमेंट में किसी तरह की कोई समस्या ना हो.

8 प्लेटफॉर्म वाले टर्मिनल में होंगी ये सविधाएं

इस विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन में कुल आठ प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. जबकि वर्तमान स्टेशन पर मात्र दो प्लेटफॉर्म हैं. इसके अलावा इस रेलवे स्टेशन में चार सब-वे बनाए जाएंगे. जिससे यात्री अलग-अलग रास्तों से स्टेशन पहुंच और निकल सकेंगे. उन्हें कंजेशन का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में शानदार वेटिंग रूम और कई रिटेल शॉप्स बनाई जाएंगी. जिससे लोग ट्रेन के इंतेजार के दौरान विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकें. इसके अलावा यहां यात्रियों के लिए लिफ्ट और एसकिलेटर कि भी सविधा उपलब्ध होगी.

बिजवासन आने वाले दिनों में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब बन जाएगा. यहां पर ब्लू लाईन और एयरपोर्ट मेट्रो का लास्ट स्टेशन द्वारका सेक्टर 21 है. द्वारका में आईएसबीटी भी प्रस्तावित है, जो बिजवासन रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर ही बनाया जाएगा. इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेस-वे को भी बिजवासन रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा.

रेलवे मिनिस्टर खुद कर रहे मॉनिटर

अभी इस प्रोजेक्ट के फाउंडेशन का काम चल रहा है. इसे रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव खुद ही मॉनिटर कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी उन्होंने साइट पर पहुंच कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया था. तीन साल में पहले फेज के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जिस तरह से खुद ही रेलवे मिनिस्टर इसकी निगरानी कर रहे हैं, उसे देखते हुए इसके समय पर ही पूरा होने की संभावना जताई जा रही है.

आईएसबीटी भी प्रस्तावित

बता दें कि, वर्तमान रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म है. इस पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों का ही ठहराव है. आसपास जगह ना होने की वजह से इसे विस्तारित भी नहीं किया जा सकता है. इसलिए वर्तमान रेलवे स्टेशन से हट कर द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच मे इस नए बिजवासन रेलवे टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. 

साथ ही यहां पर आईएसबीटी भी प्रस्तावित है. जो आने वाले दिनों में द्वारका, महिपालपुर, बिजवासन, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा. बिजवासन स्टेशन के रिडेवलपमेंट के बाद नई दिल्ली, आनंद विहार और सफदरजंग हॉस्पिटल को भी रिडेवलप कर विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा.

G20 समिट में आने वाले डेलिगेट्स के लिए AIIMS को बनाया जाएगा रेफरल सेंटर, स्पेशल डॉक्टर्स की टीम करेगी इलाज

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget