एक्सप्लोरर

रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बताई जाति, संजय सिंह बोले, 'उनका न तो कोई...'

Sanjay Singh on Ram Gopal Yadav: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सेना को किसी जाति और धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान का विवाद थमा नहीं था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती की जाति गिना दी. आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सेना को धर्म और जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.  बता दें कि रामगोपाल यादव राज्यसभा के सांसद हैं.

बीजेपी पर साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा, "ये भारतीय जनता पार्टी का चलन हो गया है. ये कोई पहला मामला नहीं है. हिमांशी नरवाल जिनके पति लेफ्टिनेंट थे, सिर्फ इतना उन्होंने कह दिया कि इसे हिंदू-मुसलमान में मत जोड़िए, नफरत फैलाने का काम मत करिए. जहां उनकी बहादुरी की चर्चा होनी थी कि ऐसे वक्त में जब इतने सदमें और दुख में हैं वो, बावजूद इसके उन्होंने देश की एकता की बात की और भाईचारे की बात की. नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी की पूरी ट्रोल आर्मी गालियां दे रही है."

विजय शाह पर क्या बोले?

आप सांसद ने आगे कहा, "उसके बाद सोफिया कुरैशी पर आ जाइए. ये कोई सामान्य व्यक्ति (विजय शाह) नहीं हैं. संविधान की शपथ लेने वाले  भारतीय जनता पार्टी के मंत्री महोदय हैं. इन मंत्री महोदय का इतिहास उठाकर अगर आप देखेंगे तो पहले के तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी के बारे में भी ये अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी को ये पाकिस्तान के आतंकवादियों की बहन कह रहे हैं."

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का भी जिक्र

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सरकार के सीजफायर के फैसले की सूचना दी, उनकी बेटी और परिवार को गाली दे रहे हैं. ये क्या है, भारतीय जनता पार्टी की ट्रोल आर्मी क्या साबित करना चाहती है."

रामगोपाल यादव के बयान पर क्या बोले?

रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "जो भी देश के लिए लड़ने वाले लोग हैं, जो भी देश की सेना में हैं, उनका न तो कोई जाति से मतलब है, न धर्म से मतलब है. वो देश के लिए काम कर रहे हैं. वो कोई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं. इसलिए ये मेरा अपना मानना है बहुत साफ तौर पर कि भारतीय सेना का गौरवमयी इतिहास है. उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति के बारे में न जाति से जोड़कर देखना चाहिए, न धर्म से जोड़कर देखना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget