एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के बाद खिले कारोबारियों के चेहरे, जानिए क्यों?

Delhi Weather Update: पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी की वजह से जनपथ मार्केट, लाजपत नगर, करोल बाग, खान मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में लोगों की चहलकदमी कम हो गई थी. 

Delhi News: पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद सोमवार को  राजधानी में हुई बारिश से दिल्ली के चर्चित मार्केट के कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए. साथ ही बाजार में खरीददारी के लिए ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला. कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से दिल्ली के व्यापार पर खासा प्रभाव देखने को मिल रहा था. जनपथ मार्केट, लाजपत नगर, करोल बाग, खान मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में गर्मी की वजह से लोगों की चहलकदमी कम हो गई थी. सोमवार को बीते कुछ घंटों तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. दिल्ली में हुई इस बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से दिल्ली के बाजारों में खरीदारी के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे.

बारिश के बाद लोग घर से निकले बाहर 

जून के दूसरे सप्ताह में इस बार भी पारा 40 के ऊपर पहुंचने से लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित दिखाई दी थी. जहां राजधानी में हीटवेव जैसा असर आम जन जीवन पर देखा गया, वहीं चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों में रहने के लिए भी मजबूर थे. इस दौरान दिल्ली के सबसे चर्चित लाजपत नगर, खान मार्केट, करोल बाग, जनपद मार्केट यहां तक की दोपहर के समय चांदनी चौक जैसे बाजारों में भी आम दिन की तुलना में गिने-चुने लोगों की ही मौजूदगी देखी जा रही थी. इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता देखा जा रहा था. यहां तक की कई दुकानों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था, ग्राहकों की संख्या न के बराबर थी. लेकिन बीते कुछ घंटों से हुई बारिश और मौसम में बदलाव के बाद अब एक बार फिर से लोग अपने घरों से खरीददारी के लिए इन बाजारों में निकलेंगे, जो व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत है.

गर्मी के बाद पड़ा व्यापार पर असर 

लाजपत नगर स्थित कपड़ों के व्यवसायी राजेश कपूर ने बातचीत के दौरान बताया कि जून के इस सप्ताह में खासतौर पर दोपहर के समय बाजारों में गिने-चुने ग्राहकों की मौजूदगी देखी जा रही थी. अधिकतर दुकानें पूरी तरह खाली थे. शाम के बाद जरूर खरीदारी के लिए लोग आते थे, लेकिन भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप के कारण इस व्यवसायिक क्षति को इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, हमें उम्मीद है कि मौसम में हुए इस बदलाव के बाद अब लोगों का आवागमन बढ़ेगा और खरीदारी भी बढ़ेगी. वहीं दिल्ली के मौसम की माने तो आज तापमान में गिरावट की वजह से आम लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है और अगले 1 से 2 दिन तक राजधानी दिल्ली व उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:  Adipurush Controversy: आदिपुरुष पर AAP ने उठाए सवाल, कहा- धर्म को धंधा न बनाएं, सेंसर बोर्ड ने कैसे पास कर दिया फिल्म?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget